फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lawrence Bishnoi gang network is spreading in West UP, shooter Atul, Sunny are demanding extortion from jail

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खौफनाक इरादा: यहां तेजी से पसार रहा पैर, इन दो शूटरों पर पैनी नजर, पर उठ रहा बड़ा सवाल

Sat, 03 Jun 2023 02:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 03 Jun 2023 02:08 PM IST
सार

UP News : लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खौफनाक इरादा है। बताया गया कि यह गैंग वेस्ट यूपी में तेजी से पैर पसार रहा है। इस गैंग के दो शूटरों पर पुलिस की पैनी नजर है, पर यह बड़ा सवाल भी उठ रहा है।

विज्ञापन
Lawrence Bishnoi gang network is spreading in West UP, shooter Atul, Sunny are demanding extortion from jail
लॉरेंस बिश्नोई गैंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर अतुल और सनी काकरान पर मेरठ में हत्या और लूट जैसे संगीन अपराध के मुकदमे दर्ज होने के बावजूद उन्हें आज तक यहां की जेल में नहीं लाया जा सका है। वे दिल्ली के एक मामूली मुकदमे में तिहाड़ जेल में बंद हैं। यही कारण है कि वे दिल्ली में आराम से अपराध का नेटवर्क चलाकर यूपी पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ एनकाउंटर होने के बाद पश्चिम के बड़े बदमाश जहां जेलों में दुबके हैं, वहीं तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस विश्नोई गिरोह ने वेस्ट यूपी में पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। लावड़ में गारमेंट व्यापारी से रंगदारी मांगने के आरोपी सनी काकरान और अतुल जाट के तिहाड़ जेल में होने के बावजूद उनके नाम से फोन पर धमकी पहली बार नहीं आई है। मार्च महीने में भी सनी काकरान ने फोन करके प्रयाग चौधरी हत्याकांड में उसके पिता निरंकार को गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। 

विज्ञापन

इस बार भी रंगदारी मांगे जाने में जो सिम इस्तेमाल किया गया है, उसकी लोकेश तिहाड़ जेल के पास ही मिली है। ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि कहीं जेल में मोबाइल का तो इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है, इसको लेकर मेरठ पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने इस नटवर्क को ध्वस्त नहीं किया तो वेस्ट यूपी में लॉरेंस बिश्नोई बड़ा गैंग खड़ा कर लेगा।

आखिर मेरठ जेल में क्यों नहीं कराया शिफ्ट
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पावली खुर्द गांव में प्रयाग चौधरी की मई 2022 में हत्या हुई थी। इसमें सनी काकरान, अतुल जाट, नसरुद्दीन, अवनीश और संदीप सहित आठ लोग नामजद हुए थे। प्रयाग चौधरी की हत्या में इन दोनों के अलावा संदीप और नसीरुद्दीन के नाम सामने आए थे। ये दोनों भी लॉरेंस के शूटर हैं। इससे पहले सनी और अतुल ने इंचौली के चिंदौड़ी गांव में बसपा नेता मनोज कुमार की हत्या की थी। दोनों पर एक-एक लाख का इनाम भी था। लूट की कई वारदात को भी अंजाम दिया था। 

बताया गया कि प्रयाग की हत्या के बाद सनी, अतुल और नसरुद्दीन मेरठ पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। हरियाणा में सेटिंग के बाद मामूली मुकदमे में जेल चले गए थे। अब ये सभी तिहाड़ जेल में हैं। सनी काकरान मेरठ के माफिया की सूची में भी है। इन सभी मामलों में यहां कोर्ट में मुकदमे चल रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि मेरठ में इतने जघन्य मामलों में अपराधी होने के बावजूद उन्हें आज तक यहां की जेल में क्यों नहीं लाया गया।

जेल में रहकर अपराध कराता है लॉरेंस
लॉरेंस बिश्नोई पंजाब का खतरनाक गैंगस्टर है। 31 साल के लॉरेंस का जन्म पंजाब के फजिल्का में हुआ। चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव हारने के बाद वह अपराध की दुनिया में उतर गया। इसके बाद उसने गैंगस्टर के साथ मिलकर अपराधों को अंजाम देना शुरू कर दिया। सिद्दू मूसे वाला की हत्या और सलमान खान को जान से मारने की धमकी दिए जाने के बाद लॉरेंस सुर्खियों में आया था।

यह भी पढ़ें: Meerut News: दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से हमला, दरोगा की पिस्टल छीनी, कई पुलिसकर्मी हुए चोटिल

विज्ञापन

उसका बठिंडा जेल का एक वीडियो वायरल हुआ था। लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह जेल में बंद रहने के दौरान भी गैंग को चला रहा है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, उसके पांच सौ के करीब शूटर हैं, जो भारत के अलावा कनाडा और कई दूसरे देशों में अपराध कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ताबड़तोड़ मुठभेड़: बागपत-मेरठ में 2 गोकश समेत 3 को लगी गोली, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर ने मांगी थी रंगदारी

सनी काकरान, अतुल और अन्य बदमाश जिन पर मेरठ में मुकदमे हैं, उनको तिहाड़ जेल से मेरठ जेल में शिफ्ट कराया जाएगा। शासन को इस संबंध में पत्र लिखा जा रहा है। सनी मेरठ के माफिया की सूची में है। उसके गुर्गों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस पूरे गैंग की फाइल तैयार कर रही है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed