फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lavar market will remain closed for two days in a month, traders decide

माह में दो दिन बंद रहेगा लावड़ का बाजार, व्यापारियों ने लिया निर्णय

Sat, 09 Jan 2021 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Lavar market will remain closed for two days in a month, traders decide
माह में दो दिन बंद रहेगा लावड़ का बाजार, व्यापारियों ने लिया निर्णय
विज्ञापन

लावड़। दीपावली के बाद साप्ताहिक बंदी खत्म होने के बाद से ही व्यापार संघ के पदाधिकारियों में बाजार बंदी को लेकर बैठकों का दौर चल रहा था। शुक्रवार को व्यापारियों ने ही दोनों गुटों को बैठक कर बुलाया। इसके बाद माह में दूसरे व चौथे शनिवार को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया।

कस्बे में एक साल से माह के अंतिम शनिवार को बाजार बंद रखा जाता था। लॉकडाउन के बाद यह व्यवस्था बंद हो गई। अनलॉक के बाद पुलिस प्रशासन ने प्रत्येक शनिवार को साप्ताहिक बंदी करानी शुरू कर दी, लेकिन दीपावली पर व्यापारियों ने बाजार खोलने की पुलिस प्रशासन से अनुमति मांगी थी। इसके बाद से ही शनिवार को भी बाजार खोला जाने लगा। बाजार बंदी ऱ्को लेकर कस्बे के दोनों व्यापार संघ अलग-अलग राय देने लगे, लेकिन सहमति नहीं बन पा रही थी। शुक्रवार को इस मामले में व्यापारियों ने स्वयं ही लक्ष्मी मार्केट में बैठक का आयोजन किया। इसमें दोनों गुटों को बुला लिया। व्यापारियों ने अपना निर्णय सुनाते हुए माह के दूसरे व चौथे शनिवार को बाजार बंद रखने का निर्णय सुनाया। व्यापारियों की एकजुटता देखकर दोनों गुटों ने इस पर सहमति जता दी। व्यापारियों ने सहमति पत्र पुलिस को सौंपकर सहयोग मांगा है। इस दौरान संजय गुप्ता, गौरव गुप्ता, नायाब रिजवी, मोहन सैनी, हाजी खुर्शीद, अजय गुप्ता, अनुज गुप्ता, अजय जैन, देव कुमार, रूपेश सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed