{"_id":"69e542fa09681e8b1f0993d1","slug":"launching-of-veda-purana-and-gita-course-meerut-news-c-76-1-smrt1039-107785-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वेद पुराण एवं गीता पाठ्यक्रम का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वेद पुराण एवं गीता पाठ्यक्रम का शुभारंभ
विज्ञापन
मोदीपुरम। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में वेद पुराण एवं गीता विषय पर प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम का शुभारंभ स्कूल ऑफ आट्र्स कल्चर एंड ट्रस्ट इंटरनेशनल के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त ने की।
कुलपति ने भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के पाठ्यक्रम छात्रों के समग्र विकास में सहायक हैं। पाठ्यक्रम का निर्देशन डॉ पुष्पेंद्र कुमार और संयोजन डॉ हर्ष पंवार ने कार्य किया। संचालन सह संयोजक डॉ आशा पाल एवं डॉ खुशबू राठी ने किया। वक्ताओं ने वेद पुराण और गीता के माध्यम से आत्मज्ञान नैतिक मूल्यों और जीवन के गहन अर्थ को समझाने पर बल दिया। दो सप्ताह तक चले इस मूल्य संवर्धन कार्यक्रम में लगभग 150 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फैकल्टी सदस्य फैजल चौधरी ने बताया कि वेद जीवन को दिशा देने वाले प्रमुख ग्रंथ हैं।