फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Launch of an Academic Writing Course at the College

Meerut News: कॉलेज में अकादमिक लेखन कोर्स का शुभारंभ

Mon, 12 Oct 2026 06:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Launch of an Academic Writing Course at the College
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में सोमवार को अकादमिक लेखन विषय पर वैल्यू एडेड कोर्स का शुभारंभ हुआ। यह कोर्स 30 अक्तूबर तक चलेगा। प्राचार्य प्रो. अनिता राठी के निर्देशन में अंग्रेजी विभाग ने यह कोर्स आयोजित किया। कोर्स कॉर्डिनेटर डॉ. स्वर्णा ने बताया कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में अकादमिक लेखन, शोध परक चिंतन व तार्किक अभिव्यक्ति कौशल विकसित करना है। मुख्य वक्ता चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की सहायक आचार्य डॉ. परनीत तोमर ने प्रभावी लेखन के महत्व पर प्रकाश डाला। कॉलेज के बीएड विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय एआई और आईसीटी रचनात्मक कक्षा शिक्षण कार्यशाला संपन्न हुई। संयोजिका डॉ. शाजिया ने इसकी रूपरेखा और उपलब्धियां बताईं। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सांख्यिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. विवेक त्यागी ने बीएड छात्राओं को एआई उपकरणों के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed