फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Last rites of a suicide couple in a tumultuous atmosphere

आत्महत्या करने वाले दंपती का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

Sat, 14 Dec 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Last rites of a suicide couple in a tumultuous atmosphere
आत्महत्या करने वाले दंपती का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार
विज्ञापन

दौराला। मछरी गांव में गृह क्लेश के चलते दंपती द्वारा जहर खाकर की गई आत्महत्या के मामले में अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे शवों को देखकर कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इस प्रकरण में दौराला पुलिस को कार्रवाई के लिए कोई शिकायत नहीं मिली है।
पुलिस के अनुसार गांव मछरी दौराला निवासी चीनी मिल के रिटायर्ड कर्मचारी जगबीर सिंह के बेटे नवदीप की शादी ढाई साल पहले बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव अटेरना निवासी पूजा पुत्री नरेश से हुई थी। नवदीप प्राईवेट जॉब करने के साथ-साथ भराला स्थित एमएसबी एजुकेशनल महाविद्यालय में डीएलएड फाइनल का छात्र था। बुधवार रात नवदीप व पूजा में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उनकी तब तक उनकी मौत हो गई थी। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों के बीच चार से पांच घंटे तक बातचीत चलती रही। जब परिजन पोस्टमार्टम के लिए नहीं माने तो पुलिस ने भी सख्ती दिखाते हुए लाठी चार्ज कर शव को श्मशान घाट से कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों का अंतिम संस्कार शुक्रवार को गांव में ही किया गया। इस बीच पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दौराला जनक सिंह चौहान का कहना है कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
उधर, गांव में इस पूरे प्रकरण को लेकर तरह.तरह की चर्चाएं प्रकाश में आ रही है हालांकि गांव में कोई भी ग्रामीण कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है गांव में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल गांव में हंगामे की स्थिति उत्पन्न ना हो इसके लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed