फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Last date for admission extended in Major Dhyanchand State Sports University

मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विवि में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी

Mon, 11 Aug 2025 07:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
Last date for admission extended in Major Dhyanchand State Sports University
मेरठ। मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 13 अगस्त को बढ़ाकर अब 16 अगस्त 2025 तक कर दिया गया है। तकनीकी कमी के कारण तिथि को बढ़ाया गया है। विवि की ओर से शारीरिक शिक्षा एवं खेल में स्नातक पाठ्यक्रम की शुरूआत की जा रही है। जिसके लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुनील कुमार झा ने बताया कि विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर पेमेंट गेटवे में उत्पन्न हुई तकनीकी समस्याओं के कारण प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हुई। इस संबंध में कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत के साथ विचार-विमर्श उपरांत यह निर्णय लिया गया कि विद्यार्थियों के हित में अंतिम तिथि बढ़ाई जाए। सभी इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.sportsuniup.com पर जाकर प्रवेश संबंधी प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed