फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Last chance for M.Ed. admission; download the open offer letter from the 9th to the 12th.

Meerut News: एमएड में प्रवेश का अंतिम मौका, 9 से 12 तक डाउनलोड करें ओपन ऑफर लेटर

Thu, 08 Oct 2026 05:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Last chance for M.Ed. admission; download the open offer letter from the 9th to the 12th.
- सीसीएसयू में एमएड सत्र 2026-28 की ओपन मेरिट से होगी प्रवेश प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने एमएड पाठ्यक्रम सत्र 2026-28 में प्रवेश के लिए अंतिम अवसर के रूप में ओपन मेरिट प्रक्रिया घोषित की है। विवि परिसर और संबद्ध अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों एवं संस्थानों में प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थी 9 से 12 अक्तूबर तक विवि पोर्टल पर अपना ओपन ऑफर लेटर डाउनलोड कर पसंद के महाविद्यालय या संस्थान में जमा करा सकेंगे।
ओपन मेरिट में वे अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जो प्रथम या द्वितीय चरण की काउंसिलिंग में शामिल हुए थे और सीट आवंटित होने के बावजूद प्रवेश नहीं ले पाए। इसके अलावा ऐसे पात्र अभ्यर्थी भी प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे जो अभी तक काउंसिलिंग में शामिल नहीं हुए हैं लेकिन उनके अपलोड किए गए दस्तावेजों का सत्यापन हो चुका है।
विज्ञापन

13 अक्तूबर को कॉलेज जारी करेंगे मेरिट
महाविद्यालय प्राप्त ओपन ऑफर लेटर के आधार पर प्रवेश सूचकांक के घटते क्रम में रिक्त सीटों के सापेक्ष मेरिट सूची तैयार कर 13 अक्तूबर को नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर प्रदर्शित करेंगे। इसके बाद 13 से 16 अक्तूबर तक उपलब्ध सीटों के आधार पर प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर प्रवेश की पुष्टि की जाएगी। विवि ने स्पष्ट किया कि ओपन मेरिट में शामिल होना सीट आवंटन की गारंटी नहीं है। प्रवेश संबंधित कॉलेज में उपलब्ध सीटों और अभ्यर्थी के प्रवेश सूचकांक के आधार पर होगा। यह एमएड सत्र 2026-28 में प्रवेश का अंतिम अवसर है। इसके बाद प्रवेश का कोई अन्य मौका नहीं दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने बीएड, बीए-बीएड, बीएलएड आदि के अंतिम वर्ष/सेमेस्टर की समेकित अंक तालिका पोर्टल पर अपलोड नहीं की है, वे अंकतालिका और प्रवेश परीक्षा का फार्म 9839440766 पर व्हाट्सऐप कर सकते हैं या शिक्षा विभाग कार्यालय में संपर्क कर दस्तावेज सत्यापन करा सकते हैं। सत्यापन के बाद वे भी ओपन मेरिट प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed