फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Langur attacks elderly man in Parikshitgarh; referred to district hospital.

Meerut News: परीक्षितगढ़ में लंगूर का वृद्ध पर हमला, जिला अस्पताल रेफर

Tue, 13 Oct 2026 09:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
Langur attacks elderly man in Parikshitgarh; referred to district hospital.
परी​क्षितगढ़-  लंगूर के हमले से घायल मजदूर चौहल।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। नगर में पशुओं के लिए चारा लेने गए 60 वर्षीय वृद्ध पर लंगूर ने हमला कर दिया। इस हमले में वृद्ध घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
नगर के मोहल्ला होली वाला निवासी चौहल की पत्नी कृष्णा मंगलवार दोपहर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के पीछे खेत में चारा काट रही थीं। करीब 4:00 बजे चौहल अपनी साइकिल से पत्नी के पास चारा लेने पहुंचे। इसी दौरान ईख के खेत से निकलकर एक लंगूर ने उन पर हमला कर दिया। पत्नी के शोर मचाने पर लंगूर वहां से भाग गया। परिजन घायल चौहल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। वहां चिकित्सक ने उन्हें टीटी और रेबीज का टीका लगाया। प्राथमिक उपचार के बाद, एंटी सीरम टीके की आवश्यकता के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. रवि शंकर शर्मा ने बताया कि कुत्ता, बंदर, लंगूर और गीदड़ जैसे जानवरों के काटने से रेबीज बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाता है। गर्दन या उससे ऊपर के हिस्से में काटने पर एंटी सीरम टीका बेहद जरूरी होता है। इसी कारण घायल वृद्ध को जिला अस्पताल भेजा गया है। यह टीका रेबीज के गंभीर संक्रमण को रोकने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed