फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Landlord molests woman

मकान मालिक ने महिला से की छेड़छाड़

Tue, 02 Sep 2025 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Landlord molests woman
मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में मकान मालिक ने किराएदार महिला से छेड़छाड़ कर दी। महिला का आरोप है कि रविवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने घर का काम निपटा रही थी। तभी मकान मालिक इरशाद ने पीछे आकर गलत नीयत से उसे पकड़ लिया और हाथ पकड़कर घसीटा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गया। कुछ देर बाद आकर मामला निपटाने के लिए कहा। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


----
ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि घर में ऊपरी मंजिल पर उनके ससुर का ऑफिस है। ससुर रोज उसके बच्चों को आवाज लगाकर ऊपर ले जाता है। घंटों तक उन्हें नीचे नहीं आने देता। वह बच्चों को ऊपर लेने गई तो उसके साथ गाली-गलौज की। मारपीट करते हुए छेड़छाड़ की गई। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed