हस्तिनापुर: मकान मालिक और किराएदार में जमकर चले लाठी-डंडे, पड़ोसी महिला घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना थानाक्षेत्र के हस्तिनापुर रोड स्थित एक कॉलोनी में किरायेदार से मकान खाली कराने को लेकर शुक्रवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। उनमें लाठी-डंडे चलने पर बीचबचाव करने पहुंची पड़ोसी महिला डंडा लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई।
इस पर पीड़ित के पुत्र ने थाने पहुंचे मकान मालिक को पुलिसकर्मी का डंडा लेकर दौड़ा लिया। उसे पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल रोका। वहीं, दोनों पक्षों में थाना परिसर में हाथापाई होने के बाद पुलिस ने उन्हें हवालात में बंद कर दिया है। वहीं, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
गांव नंगली निवासी कपिल पुत्र पवन सिंह ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले गंगा ग्रीन सिटी निवासी रेनू यादव का मकान खरीदा था। मकान में पहले से ही किराए पर एक परिवार रह रहा था। किराएदार से कपिल ने मकान खाली करने की बात कही तो मकान मालिक व किरायेदार में आपसी कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई।
मारपीट के बीच बचाव में पहुंची पड़ोसी महिला दिलशादी से हाथापाई होने पर मकान का दरवाजा सिर में लगने से लहुलूहान हो गई। दोनों पक्षों में मारपीट होने के चलते पीड़ित पक्ष थाने पहुंच गया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
इसी बीच मकान मालिक कपिल भी थाने पहुंचने के बाद दिलशादी के बेटे सुहेब ने पुलिस का डंडा लेकर मकान मालिक को दौड़ा लिया। पुलिसकर्मियों ने उसे किसी तरह काबू किया। थाना परिसर में हंगामा होता देख पुलिस ने दोनों पक्षों को हवालात में बंद कर दिया। पुलिस ने घायल महिला का सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया। वहीं, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।