फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Landlord accused of rape

मकान मालिक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Tue, 09 Feb 2021 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Landlord accused of rape
मकान मालिक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

- युवती घर में साफ सफाई का काम करती थी
- मकान मालिक की पत्नी पर दर्ज हुआ मारपीट का केस
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सरधना नगर में एक मकान में साफ सफाई का काम करने वाली नौकरानी ने मकान मालिक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। आरोप है कि महिला ने दुष्कर्म की घटना मकान मालिक की पत्नी को बताई तो उसने पति के साथ मिलकर मारपीट की और मोबाइल तोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी मकान मालिक को हिरासत में ले लिया।
कंकरखेड़ा निवासी एक युवती जानी थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने जीजा के यहां रहती थी। जीजा ने सरधना निवासी अपने दोस्त के यहां काम दिलवा दिया। युवती का आरोप है कि 4 फरवरी को युवक घर पर नहीं था, युवक का पिता घर पर मौजूद था और कोई नहीं था, वह घर की साफ-सफाई में लगी थी। मकान मालिक ललित गुप्ता (टायर वाले) ने अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जब उसने इसकी जानकारी मकान मालकिन गीता को दी तो उसने पति के साथ मिलकर मारपीट की और मोबाइल तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी ललित गुप्ता को हिरासत में ले लिया है। सीओ आरपी शाही ने बताया कि मामला संज्ञान में है आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पत्नी पर मारपीट का केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पिता व बेटे में चल रहा है संपत्ति बंटवारे का विवाद
सरधना नगर में जिस मकान मालिक पिता व बेटे के बीच काफी समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। वहीं, युवक की पत्नी भी काफी समय से मायके गई हुई है। चर्चा है कि युवक अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था, और युवक के माता-पिता उसकी पत्नी के साथ रहते थे। वहीं, चर्चा है कि युवक ने युवती से मिलकर अपने माता-पिता को सबक सिखाने के लिये यह कहानी रची है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed