फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Land worship of the bridge of the Kanwar Canal track

कांवड़ नहर पटरी के सेतु का भूमि पूजन

Fri, 19 Mar 2021 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Land worship of the bridge of the Kanwar Canal track
कांवड़ नहर पटरी के सेतु का भूमि पूजन
विज्ञापन

मेरठ। सरकार की प्राथमिकता में शामिल कांवड़ नहर दायीं पटरी के पहले सेतु के लिए भूमि पूजन सरधना के भाजपा विधायक संगीत सोम ने किया। दौराला-बरनावा के सरधना मार्ग पर अपर गंगा कैनाल पर छह करोड़ चार लाख 37 हजार की लागत से बनेगा। मार्च-2022 तक पूरा करने का लक्ष्य है। सेतु दोनों तरफ 50-50 मीटर लंबाई का बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग सेतु निगम को सेतु निर्माण के लिए 60 करोड़ की धनराशि जारी कर चुका है।
बृहस्पतिवार को सरधना विधायक संगीत सोम ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता में इस प्रोजेक्ट का कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। जल्द ही सरधना को बड़ी सौगात मिलेगी। इस 111 किमी के पटरी निर्माण से गाजियाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर तीनों जिलों को फायदा मिलने जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग अब दायीं पटरी के निर्माण के लिए दूसरी किश्त की मांग भी कर रहा है। इससे पहले पेड़ों के कटान की प्रक्रिया पूरी की जा सके। इसके बाद तेजी से कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सेतू निगम से अधिशांसी अभियंता सीपी सिंह व पीडब्लूडी विभाग से जेई अंशुल शर्मा,भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव जैन,संकेत सिंह,थानाध्यक्ष ब्रिजेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------------------------------
हमारे कार्य का सबसे पहले शुभारंभ हुआ है। हालांकि, इस प्रोजेक्ट को लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, वन विभाग और सेतु निगम के सहयोग से पूरा किया जाना है। हमारा लक्ष्य तेजी से कार्य पूरा करने को है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवी सिंह, उप परियोजना प्रबंधक, सेतु निर्माण ईकाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed