फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Land of agricultural university was fraudulently made

कृषि विवि की भूमि फर्जी तरीके से कर दिया बैनामा

Fri, 12 Feb 2021 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Land of agricultural university was fraudulently made
कृषि विवि की भूमि फर्जी तरीके से कर दिया बैनामा
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला धर्मपुरी निवासी एक व्यक्ति ने एसएसपी को दी शिकायत में मोदीपुरम में कृषि विश्वविद्यालय की भूमि का फर्जी तरीके से बैनामा कर धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के यूपी पुलिस में कार्यरत बेटों ने एसएसपी को मामले से अवगत कराया। एसएसपी ने थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
मोहल्ला धर्मपुरी निवासी सतेंद्र ने बृहस्पतिवार को मोदीपुरम में एक आवासीय प्लाट के बैनामे के नाम पर रुपये ठगने का अरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। सतेंद्र के दो बेटे यूपी पुलिस में तैनात हैं। उन्हें जब फर्जीवाडे़ का पता चला तो उन्होंने एसएसपी मेरठ से संपर्क साधा और मामले में कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि उनके पिता सतेंद्र से मोहल्ले के ही सुशील पुत्र महक सिंह ने गंगानगर निवासी नीरज मलिक व सुधीर कुमार निवासी गांव दांतल के साथ मिलकर मोदीपुरम में एक आवासीय प्लाट दिलवाने के नाम पर पांच लाख 88 हजार रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन

बैनामा कराने के बाद जब उन्होंने प्लॉट में नींव खुदाई का कार्य शुरू किया तो वहां पर कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने भूमि कृषि विश्व विद्यालय की बताते हुए नींव खुदाई का कार्य बंद करा दिया। अब रुपये वापस मांगने पर आरोपी फर्जी केस में फंसाने व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed