{"_id":"6418c616fa924e8c2e0fd404","slug":"land-mafia-accused-of-grabbing-compensation-for-temple-land-na-news-c-14-1-162236-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भूमाफिया पर मंदिर की जमीन का मुआवजा हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भूमाफिया पर मंदिर की जमीन का मुआवजा हड़पने का आरोप
Tue, 21 Mar 2023 02:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 21 Mar 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर चट्टावन के पूर्व प्रधान अनिल तोमर ने भूमाफिया पर मंदिर और धर्मशाला की भूमि का मुआवजा हड़पने का आरोप लगाया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ किठौर को जांच के निर्देश दिए हैं। अनिल तोमर सोमवार को ग्रामीणों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे। पूर्व प्रधान ने बताया कि जत्तीवाड़ा निवासी एक व्यक्ति की गांव में जमीन थी। करीब 100 साल पहले उन्होंने अपनी पत्नी की याद में यहां मंदिर और धर्मशाला बनवा दी थी। तब से ग्रामीण मंदिर में पूजा और धर्मशाला में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे हैं। आरोप है कि माफिया एक फर्जी व्यक्ति को लेकर आ गए। उन्होंने साठगांठ कर जमीन को अपने नाम करा लिया और सड़क चौड़ीकरण के लिए दिए गए मुआवजे के 8.57 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि अब भूमाफिया की ओर से धर्मशाला को तोड़कर बाकी जमीन को भी कब्जाने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन