फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Land mafia accused of grabbing cemetery land and cutting trees

Meerut News: भूमाफिया पर कब्रिस्तान की जमीन हड़पने और पेड़ काटने का आरोप

Mon, 29 Dec 2025 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Land mafia accused of grabbing cemetery land and cutting trees
अलवी समाज के लोगों नेे एसडीएम से की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। ग्राम पंचायत सरधना देहात क्षेत्र में कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर अलवी समाज के लोगों ने एसडीएम से शिकायत की है। शिकायत में भूमाफिया पर कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा कर निर्माण करने और पेड़ों को अवैध रूप से काटने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
शिकायतकर्ता सन्नू पुत्र छोटा निवासी मोहल्ला गढ़ी खटीकान ने बताया कि उनके पूर्वजों का कब्रिस्तान दौराला रोड स्थित जगमोहन नगर क्षेत्र में है। इसे स्थानीय लोग ‘बड़ का पीर’ के नाम से जानते हैं। यह कब्रिस्तान खसरा में दर्ज है। यह कब्रिस्तान मुस्लिम अलवी बिरादरी का है लेकिन कभी भी किसी अन्य समुदाय के लोगों को दफनाने से नहीं रोका गया। आरोप है कि आरोपियों ने राजनीतिक संरक्षण के बल पर कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है और कुछ भूमि को अवैध रूप से बेच भी दिया है।
विज्ञापन

शिकायत में कहा कि कब्रिस्तान की भूमि पर करीब 40 हरे-भरे पेड़ों को अवैध रूप से काट दिया गया। अलवी समाज के लोगों का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में भी उच्च अधिकारियों को कई बार शिकायत दी गई लेकिन कथित साठगांठ के चलते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। अब समाज के लोगों ने एसडीएम से कब्रिस्तान की भूमि को कब्जामुक्त कराने और आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर ने नायब तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed