फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Land freed from occupation after warning of complaint to CM

Meerut News: सीएम से शिकायत की चेतावनी देते ही कब्जा मुक्त कराई जमीन

Sat, 11 Oct 2025 07:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
Land freed from occupation after warning of complaint to CM
पांचली बुजुर्ग में पुलिस बल की मौजूदगी में राजस्व विभाग की टीम ने चरागाह की जमीन से कब्जा हटवाया
विज्ञापन

इसी जमीन पर बनी अस्थाई गोशाला के चौकीदार की तीन साल पहले हुई थी हत्या
अभी तक घटना का खुलासा नहीं होने पर नाराज पत्नी दे दी थी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में चारागाह की भूमि को तहसील प्रशासन की टीम ने कब्जा मुक्त कराया। टीम ने भूमि की पैमाइश कर मेड़ लगवाकर भूमि को चिन्हित किया है। चारागाह की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी भी कर रही है। इसी जमीन पर बनी अस्थाई गोशाला के चौकीदार नेत्रपाल की तीन साल पहले हत्या कर दी थी। उनकी पत्नी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से शिकायत करने की चेतावनी दी थी जिसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई की है।

दरअसल गांव पांचली बुजुर्ग में बाहरी छोर पर करीब तीस बीघा चारागाह की जमीन है। इस जमीन का बड़ा हिस्से पर किसानों ने अपने खेत में मिलाकर उस पर फसल की बुआई कर दी थी। इसी जमीन पर एक अस्थाई गौशाला भी बनी हुई थी। जिसके चौकीदार नेत्रपाल की तीन साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। इससे नाराज मृतक की पत्नी दो दिन पहले ही लखनऊ में मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही थी। इसके बाद शुक्रवार को मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने चारागाह की भूमि की पैमाइश कर निशानदेही की। इसके बाद शनिवार को टीम बुलडोजर और पुलिस बल जेसीबी व पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद टीम ने भूमि पर अवैध कब्जा कर गन्ने की फसल कटवा दी। राजस्व विभाग आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। इस संबंध में नायब तहसीलदार राहुल सिंह ने कहना है कि चारागाह की भूमि की पैमाइश कराकर कब्जा मुक्त कराया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि किसी ने फिर से कब्जा करने का प्रयास किया तो आरोपियों खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed