फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lakshmi will spend more than 600 crores in the market

बाजार में बरसेगी 600 करोड़ से अधिक की लक्ष्मी

Thu, 24 Oct 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
Lakshmi will spend more than 600 crores in the market
मेरठ। पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त की खरीदारी से मंदी का सूखापन दूर होगा। सूने पड़े बाजारों को अब धनतेरस के त्योहारी बाजार से खासी उम्मीद है। कारोबारियों के अनुसार धनतेरस पर 640 करोड़ रुपए से अधिक की झमाझम बारिश सुस्त पड़े बाजार को रफ्तार देगी। सराफा बाजार से लेकर इलेक्ट्रानिक एप्लायंस, कपड़ा बाजार, बर्तन कारोबारियों को पंच महोत्सव का इंतजार है। कारोबारियों को उम्मीद है कि धनतेरस के बहाने शादी-ब्याह की खरीदारी होगी।
विज्ञापन

धनतेरस से लेकर दिवाली के लिए बाजार सज चुके हैं। शहर के सभी प्रमुख बाजारों में आबूलेन, सदर, बेगमबाग, सेंट्रल मार्केट, लालकुर्ती, बेगमपुल, शारदा रोड, आबूप्लाजा, शहर सराफा, नीलगली, सदर सराफा से लेकर छोटे बाजारों में दीपावली की रौनक है। कपड़ा, बर्तन, सजावटी सामान, मूर्तियां, फुटवियर, होम एप्लायंस, इलेक्ट्रानिक आयटमों, दोपहिया, चार पहिया वाहन, मोबाइल, गैजेट, कैमरे से लेकर क्रॉकरी और गहनों के बाजार में रौनक है। धनतेरस पर 640 करोड़ से अधिक के कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

ये है बाजार का गणित
सराफा- 250 करोड़
ऑटोमोबाइल- 171 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक- 15 करोड़
फर्नीचर- 28 करोड़
बर्तन, लाइट, डेकोर, क्रॉकरी- 76 करोड़
फु टवियर, मिठाई, गिफ्ट, मेवे, फूड आयटम, कपड़ा बाजार, मोबाइल- 100 करोड़
कुल-- 640 करोड़
डिजिटल फ्रिज, ऑटो वॉशिंग मशीन, सोलर पैनल की मांग
धनतेरस के लिए इलेक्ट्रानिक अप्लायंस और गैजेट बाजार बूम पर है। मोबाइल, कैमरा, स्पीकर, लैपटॉप कंपनियों ने ऑफर लांच किए हैं। डिजिटल कैमरा से लेकर, लैंस और स्टैंड पर शानदार ऑफर हैं। मोबाइल, लैपटॉप में एसेसरीज से लेकर हैंडसेट की एडवांस बुकिंग है। इलेक्ट्रानिक आयटम में ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन, डिजिटल फ्रिज, एयरकंडीशनर, अपडेट डिशवॉशर, चिमनी, इलेक्ट्रानिक व गैस गीजर, एलईडी से लेकर छोटे किचन अप्लायंस की मांग है। पंखा, कूलर, छोटे फ्रिज, रेडियो स्टेशन, स्पीकर, थिएटर, एयर प्यूरीफायर, एयरकूलर, कॉफी मेकर, लस्सी मेकर, जूसर, स्पाइस ग्राइंडर, इलेक्ट्रानिक चक्की, ओपन माइक, प्रेस, मिक्सी, तंदूर, इंवर्टर, बैटरी, ओवन, माइक्रोबेव, सैंडविच मेकर, क्रॉफ्टर, स्टीम आयन, वैक्यूम क्लीनर से लेकर रंगीन लाइटों, झालरों की विशेष मांग है। मध्यम वर्ग रोजमर्रा क ी जरूरत के छोटे आयटम ले रहा है। पहली बार है कि दिवाली पर लोग सोलर पैनल, सोलर लालटेन व लाइटों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्के गहनों से सराफा बाजार की सुधरेगी चाल
मंदी, कीमत बढ़ोत्तरी और एक्साइज ड्यूटी बढ़ने से बिगड़ी सराफा बाजार की चाल पंचमहोत्सव से सुधरने के आसार हैं। सराफा कारोबारियों के अनुसार सोना, चांदी, हीरा, प्लेटिनम और रत्नों की अच्छी बिक्री की उम्मीद है। सोने की कीमतों में लगातार उछाल से सोना बाजार में स्लोडाउन है। निवेश के साथ रुटीन ग्राहक टूटा है। धनतेरस पर पीली धातु की खरीदारी लक्ष्मी का आगमन माना जाता है। धनतेरस पर सोना-चांदी की बिक्री बढ़ेगी। आबूलेन, सदर सराफा, शहर सराफा, नीलगली से लेकर सेंट्रल मार्केट में ज्वैलर्स नए डिजायन के गहने लाए हैं। ग्राहक कम बजट में गहने खरीद ले इसलिए हल्के वजन के गहने हैं। ताकि मध्यमवर्गीय ग्राहक भी खरीदारी कर सके। दिवाली से 250 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है।
अच्छी बिक्री की उम्मीद
मंदी और कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण लंबे समय से सराफा बाजार सुस्त था, अब उम्मीद तो है कि सोना बाजार अच्छी बिक्री लेगा। -दिनेश रस्तोगी, सराफा कारोबारी
लाइटवेट ज्वैलरी बनी पसंद
लाइटवेट ज्वैलरी अब हर वर्ग की पसंद है। धनतेरस पर हीरा, प्लेटिनम से लेकर यैलो गोल्ड, रोज गोल्ड, व्हाइट गोल्ड सभी में हल्के गहनों के आकर्षक डिजायन है। ताकि सामान्य ग्राहक भी त्योहार मना सकें। -अमित गुप्ता, संचालक साव्या ज्वैलर्स
छोटे उपकरणों की मांग
इलेक्ट्रानिक अप्लायंस में एलईडी, वॉशिंग मशीन और बड़े फ्रिज की मांग है, लेकिन छोटे घरेलू उपकरणों की ज्यादा मांग है। छोटे उपकरण डेली इस्तेमाल के अलावा एक्सचेंज और उपहार मे ंदेने के लिए भी प्रमुख हैं। -बंटी मनोचा, मनोचा सेल्स

क्रॉकरी का चलन बढ़ा
मेड इन इंडिया और प्लास्टिक फ्री इंडिया अभियान के कारण ग्राहक अब फाइबर, प्लास्टिक के बर्तनों की मांग कम है। स्टील, कांच, पीतल, कांसा और लकड़ी के बर्तन व क्रॉकरी का चलन बढ़ा है। -गिरीश बंसल, तिरुपति स्टोर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed