फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   lakshanon ko najarandaaj kiya kaee baar, jaanch karaee to nikale beemaar

एक्सक्लूसिव: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले की अवलोकन रिपोर्ट में हुआ खुलासा, जांच में कई लोग निकले बीमार

Wed, 17 Feb 2021 12:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 17 Feb 2021 12:25 PM IST
विज्ञापन
lakshanon ko najarandaaj kiya kaee baar, jaanch karaee to nikale beemaar
जांच में खुलासा हुआ।

सांस फूलना, कमजोरी महसूस होना, बार-बार खांसी और जुकाम होना। ये लक्षण होने के बावजूद उन्हें नजरअंदाज करना, आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में जांच कराई तो पता चला कि मधुमेह, सांस-दमा, एनीमिया, कुपोषण, टीवी और उच्च रक्तचाप की बीमारी है। पिछले तीन आरोग्य मेले (31 जनवरी, 7 और 14 फरवरी) में 9718 लोगों की जांच की गई तो पता चला इनमें से काफी लोग बीमार हैं। इन्हें पहले से लक्षण तो महसूस होते थे मगर पूरी तरह से जानकारी नहीं थी कि वह किन-किन बीमारियों से पीड़ित हैं। इस दौरान दवा के साथ-साथ उन्हें बेहतर खानपान की भी सलाह दी गई।

विज्ञापन


आरोग्य मेले के नोडल अधिकारी डॉ. एसके शर्मा ने बताया कि जो लोग बीमार मिले हैं उनमें लक्षण पहले से थे, लेकिन उन्होंने जांच नहीं कराई थी, जिस कारण उन्हें बीमारी का पता नहीं था। अगर बीमारी का कोई लक्षण दिखे तो उसकी जांच जरूर कराएं, नजरअंदाज कतई न करें, नहीं तो बीमारी बढ़ सकती है।
विज्ञापन


बीमारी         मरीज मिले
मधुमेह              637
टीवी                 53
एनीमिया           226
हाइपरटेंशन       549
सांस-दमा          752
कुपोषित            40

केस स्टडी एक
कांच का पुल की रहने वाली शबनम को पिछले साल भर से ऐसा लगता था जैसे हाथों पैरों में चीटियां काट रही हों, कमजोरी भी महसूस हो रही थी। स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराई तो पता चला मधुमेह की बीमारी से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: किसानों ने पांच हजार करोड़ की बेची फसल, फिर भी नहीं उतरा बैंकों का कर्ज

केस स्टडी दो
जागृति विहार के रहने वाले सुदेश का काफी दिनों से शरीर कमजोर हो रहा था, पीलापन नजर आ रहा था। वह घर पर ही इलाज करता रहा, मगर आराम नहीं मिला। स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराई तो पता चला रक्त अल्पता का मरीज है। अब उसका इलाज शुरू किया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed