{"_id":"5e10f5168ebc3e87ca32f989","slug":"lakhs-stolen-in-kothi-of-retired-manager-city-news-mrt4621444105","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त मैनेजर की कोठी में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त मैनेजर की कोठी में लाखों की चोरी
विज्ञापन

परतापुर। वेदव्यासपुरी स्थित नीलकंठ कॉलोनी में शुक्रवार रात चोरों ने एक अंग्रेजी समाचार पत्र के सेवानिवृत्त मैनेजर की बंद कोठी का ताला तोड़कर करीब आठ लाख की चोरी कर ली। चोर नकदी के अलावा डालर व जेवरात जेवरात चोरी कर ले गए। सूचना पर टीपीनगर पुलिस पहुंची। वहीं, फारेंसिक टीम के नहीं पहुंचने से स्थानीय लोगों में आक्रोश रहा।
नीलकंठ कॉलोनी निवासी बिजेंद्र सिंह पुत्र बीरबल सिंह शुक्रवार को पत्नी के साथ अपने गांव दोघट गए हुए थे। रात में चोरों ने उनकी कोठी का ताला तोड़कर अलमारी से आठ हजार की नकदी, 11 सौ अमेरिकी डालर, 15 सौ आस्ट्रेलियाई डालर, सोने की तीन चेन, एक गले का सैट, आठ जोड़ी सैंपल, दो जोड़ी सोने की चेन, सोने की तीन हाथ घड़ी चोरी कर ले गए।
बिजेंद्र सिंह का बेटा भगत सिंह सिडनी में आईटी इंजीनियर है और उसकी पत्नी अमेरिका में है। शुक्रवार सवेरे पड़ोसियों ने कोठी का ताला टूटा देखा तो बिजेंद्र सिंह को फोन किया। उन्होंने यहां पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। टीपीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की तहरीर ली। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को शाम तक खंगालती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने कॉलोनी के गार्ड सहित एक अन्य युवक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।