फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lakhs of devotees offered prasad in Maa Bhadrakali Siddha Peeth Temple

अंतिम सोमवार को माता के दरबार में दर्शन को पहुंचे लाखों श्रद्धालु

Tue, 23 Feb 2021 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of devotees offered prasad in Maa Bhadrakali Siddha Peeth Temple
मां भद्रकाली सिद्ध पीठ मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने चढ़ाया प्रसाद
विज्ञापन

हस्तिनापुर। मध्य गंगनहर किनारे स्थित मां भद्रकाली सिद्ध पीठ मंदिर में माघ महीने के अंतिम सोमवार को भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालुओं ने मंदिर में प्रसाद चढ़ाया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहे।
अकबरपुर इच्छा बाद के समीप मां भद्रकाली सिद्ध पीठ मंदिर में माता के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाने का सिलसिला सोमवार प्रात: तीन बजे से देर शाम तक चलता रहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल के साथ-साथ खंड विकास कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी भी मंदिर परिसर के आसपास रहे। अंतिम सोमवार होने के चलते मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक थी।
विज्ञापन

घंटों लाइन में लगकर श्रद्धालुओं ने अपनी बारी का इंतजार किया। माता के दर्शन करने में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था परंतु आस्था के चलते उनकी परेशानियां नजर नहीं आ रही थी। इस दौरान कई बच्चे अपने माता-पिता से बिछड़ गए। मंदिर परिसर में एलाउंसमेंट कराकर खोए बच्चों को परिजनों से मिलाया गया। मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर के रिसीवर खंड में विकास अधिकारी शैलेंद्र व एडीओ विनीत भटनागर, नरेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मंदिर की मान्यता
मां भद्रकाली सिद्ध पीठ मंदिर की मान्यता है कि पशुओं के दूध घी से बने व्यंजनों को चढ़ाने से पशुओं की सभी बीमारी दूर हो जाती है वहीं फसल की पैदावार में बढ़ोतरी होती है। यहां लाखों की संख्या में किसान माता के दरबार में अन्य से और पशुओं के दूध घी से बने व्यंजनों का प्रसाद माता के दरबार में चढ़ाते हैं।

सुरक्षा में रही कई थानों की पुलिस
भद्रकाली मंदिर पर अंतिम सोमवार होने के चलते भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी जिसमें पीएससी की कंपनी सहित कई थानों की पुलिस फोर्स और थाना प्रभारी मौजूद रहे। थाना प्रभारी हस्तिनापुर के साथ, थाना प्रभारी मवाना, फलावदा, बहसूमा, हस्तिनापुर, परीक्षितगढ़ आदि को भी लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed