फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   lady's muder in TP nagar

टीपी नगर के किशनपुरा में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

Sun, 14 Mar 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
lady's muder in TP nagar
टीपी नगर के किशनपुरा में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। टीपी नगर के किशनपुरा में एक महिला की हत्या कर दी गई। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के खाखरोबान गॉव निवासी सरिता (24) पुत्री धर्मपाल की शादी 21 नवंबर, 2019 को किशनपुरा निवासी सुनील कुमार से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग सरिता का उत्पीड़न करने लगे। इसे लेकर हुए विवाद में कई बार पंचायत हुई। लेकिन उत्पीड़न जारी रहा।
मायके पक्ष के मुताबिक पिछले वर्ष एक मार्च को भी पति और उसके परिजनों ने सरिता से मारपीट की थी। सूचना पर परिजन पहुंचे थे तो उनके साथ भी हाथापाई हो गई थी। सरिता के परिजनों ने टीपी नगर थाने में तहरीर दी थी। बताया जाता है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने गलती स्वीकार की और दोबारा ऐसा ना होने का भरोसा दिलाया। अब सरिता ससुराल में ही रह रही थी।
विज्ञापन

रविवार सुबह सरिता के फांसी लगाने की सूचना पर टीपी नगर पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में सरिता के मायके वाले मेरठ आए। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने सरिता के पति सुनील गिरफ्तार कर लिया। सुनील, सास उर्मिला, ससुर ऋषिपाल सिंह, जेठ नीरज कुमार, जिठानी, देवर , ननद-नंदोई के खिलाफ केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
थाने पर हंगामे के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट
- मायके वालों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए टीपी नगर थाने में हंगामा किया। कई घंटे तक हंगामा चला। उनका आरोप था कि पुलिस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही। केवल पति को हिरासत में लिया, जबकि अन्य आरोपी को बचाने का प्रयास हो रहा है। परिजन भाजपा नेता कमलदत शर्मा से मिले। कमलदत शर्मा ने एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बात की। इसके बाद ही ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

---
जली कोठी में युवक ने फांसी लगाकर जान दी
मेरठ। देहली गेट थानाक्षेत्र के जली कोठी निवासी लुकमान (22) पुत्र सुलमान ने फांसी लगा ली। इस मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस को नहीं दी और परिजनों ने गुपचुप तरीके से शव सुपर्द ए खाक कर दिया। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि पुलिस मौके पर भेजी गई थी, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed