फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Laddu Gopal adorned for 7.5 crores, pleased Kanhaiya for three days in the market

7.5 करोड़ में सजे लड्डू गोपाल, बाजार में तीन दिन बरसी कन्हैया की कृपा

Thu, 13 Aug 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Laddu Gopal adorned for 7.5 crores, pleased Kanhaiya for three days in the market
7.5 करोड़ में सजे लड्डू गोपाल, बाजार में तीन दिन बरसी कन्हैया की कृपा
विज्ञापन

मेरठ। शहर के बाजारों में तीन दिन कन्हैया की खूब कृपा बरसी। मिष्ठान और पूजन सामग्री विक्रेताओं पर खास कृपा रही। करीब 7.5 करोड़ का सामान जिसमें कन्हैया जी की पोशाक, झूले, बांसुरी, मुकुट आदि के अलावा धूप, दीप, फल, मेवे, मिष्ठान आदि की खरीदारी हुई। भगवान को घर के बने मिष्ठान का भोग लगाया गया तो कुछ लोगों ने लड्डू गोपाल के लिए सैनिटाइजर भी खरीदा।
शहर के बाजारों में सोमवार से बुधवार शाम तक पूजन सामग्री और पुष्प विक्रेताओं की दुकानों पर भारी भीड़ रही। सदर बाजार पूजन सामग्री विक्रेता नितिन ने बताया कि औसतन एक व्यक्ति ने पूजन सामग्री जिसमें पुष्प से लेकर भगवान की पोशाक और मेवे आदि पर 500 रुपये से अधिक खर्च किया। शहर में लगभग 1.5 लाख घरों में जन्माष्टमी पूजन हुआ। ऐसे में पूरे शहर ने लगभग 7.5 करोड़ का कारोबार किया।
विज्ञापन

पोशाक का स्टॉक हुआ समाप्त
शहर में सदर, बुढ़ाना गेट और कंकरखेड़ा आदि स्थानों पर बुधवार दोपहर तक पूजन सामग्री विक्रेताओं के पास लड्डू गोपाल की पोशाक का स्टॉक समाप्त हो गया था। पूजन सामग्री विक्रेता विकास ने बताया कि बाजार में यह पहला मौका था जब स्टॉक दो दिन में ही समाप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिले विदेशी गुलाब
जन्माष्टमी पर मंदिरों और घरों में गेंदे के फूलों से ही मुख्य सजावट की गई। लोगों ने देसी गुलाब खरीदा। शहर घंटाघर को छोड़कर अन्य बाजारों में विदेशी गुलाब नहीं मिला। जन्माष्टमी पर दोनों दिन गेंदे की सर्वाधिक बिक्री हुई। घंटाघर स्थित पुष्प विक्रेता सोनू ने बताया कि कोरोना के चलते दिल्ली से माल नहीं आ रहा है। ऐसे में आसपास से ही मांग पूरी की जा रही हैं।

मिष्ठान के साथ खरीदे मेवे
दुकानों पर व्रत में प्रयोग होने वाली सामग्री के साथ मेवों की भी खरीददारी की गई। सदर मंडी के व्यापारी महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि बाजार में सूखे मेवे की अच्छी मांग रहीं। इसका मुख्य कारण था कि लोगों ने घरों में ही मिष्ठान आदि तैयार किए हैं। प्रसाद में काजू, किशमिश, मिश्री का प्रयोग किया गया। कुछ लोगों ने मिष्ठान विक्रेताओं से मावे के लड्डू भी खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed