{"_id":"6ab696623af4fa26920d6d6e","slug":"labourer-dies-after-being-hit-by-a-truck-family-plunged-into-grief-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106480-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत, परिवार में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत, परिवार में पसरा मातम
विज्ञापन
- दौराला में दिल्ली-दून हाईवे पार करते समय हुआ हादसा, उपचार के दौरान तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दिल्ली-दून हाईवे पर दौराला स्थित शराब की कंपोजिट दुकान के सामने सड़क पार कर रहे मजदूर को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर ने शुक्रवार सुबह मोदीपुरम के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मजदूर की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।
लोईया गांव निवासी आशा ने दौराला थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका पति सुधीर कुमार (36) मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार रात वह दौराला से मजदूरी कर पैदल घर लौट रहा था। दौराला में शराब की कंपोजिट दुकान के सामने वह हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे ट्रक ने सुधीर को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सुधीर को दौराला सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे मोदीपुरम स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे और वहां भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान सुधीर की मौत हो गई।
विज्ञापन
मजदूर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी आशा का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बेटे सिद्धू और आदी तथा बेटी आरोही भी पिता की मौत से बेसुध हैं। परिजनों ने पुलिस को ट्रक का नंबर भी उपलब्ध कराया है और चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चालक और ट्रक को तलाश किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
-- -- -- -