{"_id":"6a15c704e3d391e973073072","slug":"laborers-body-found-lying-in-the-field-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112459-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मजदूर का शव खेत में पडा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मजदूर का शव खेत में पडा मिला
विज्ञापन
रविवार को मजदूरी के लिए घर से गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। गांव रसूलपुर में स्थित भट्ठे पर ईंट की निकासी करने वाले मजदूर राजेंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव खेत में पड़ा मिला। मौत का कारण अधिक शराब पीना बताया जा रहा है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव महलका निवासी राजेंद्र उर्फ संदूक (46) पास के गांव गांव रसूलपुर में ईंट के भट्ठे ठेकेदार के अंडर में मजदूरी करता था। रविवार को सुबह 5.30 बजे भट्ठे पर काम करने गया था। जिसके बाद घर नहीं लौटा। मंगलवार को राजेंद्र का शव खेत में पड़ा देखा तो खेत मालिक ने भट्ठे के मुंशी को जानकारी दी। मुंशी ने परिजनों को सूचना दी। आरोप है कि सूचना के बाद भी जब कोई नहीं पहुंचा तो मुंशी ने शव को घर भिजवा दिया।
मृतक के भतीजे संदीप ने बताया कि उसके चाचा शराब पीने का आदी था। रविवार को गया था, फिर घर नहीं आया। भट्ठे के मुंशी ने शव को घर भिजवा दिया। भट्ठा मालिक शाहिद ने बताया कि मुंशी ने पहले परिजनों को सूचना दी, लेकिन जब कोई नहीं पहुंचा तो शव को घर भिजवा दिया। जिस पर परिजनों द्वारा हंगामा किया गया। बताया गया है कि बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक का एक पुत्र हैं, पत्नि की पहले मौत हो चुकी है। थाना प्रभारी पूनम जादौन का कहना है कि कोई सूचना नहीं है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --