फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Laborer killed after being hit by speeding car; villagers block road.

Meerut News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से श्रमिक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Mon, 06 Jul 2026 10:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
Laborer killed after being hit by speeding car; villagers block road.
- मुंडाला थाना क्षेत्र में शाफियाबाद लोटी में हुआ हादसा, कार चालक पकड़ा
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के शाफियाबाद लोटी गांव के पास सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हापुड़ से किठौर जा रही एक तेज रफ्तार वैगनआर कार ने सड़क पार कर रहे राजू प्रजापति(45) को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजू हवा में कई फीट उछलकर सड़क पर गिरा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। वह फास्ट फूड की दुकान पर मजदूरी करता था।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे वाहन चालक और गाड़ी में बैठे व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। उन्हें मुंडाली थाना भेजा गया। मुंडाली थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद जब राजू का शव गांव पहुंचा, तो प्रजापति समाज के लोगों और ग्रामीणों ने किठौर-हापुड़ मार्ग पर एंबुलेंस को रोक लिया। उन्होंने शव को सड़क पर रखने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं करने दिया। इसके बाद ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने मार्ग जाम कर दिया। वे उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। शाम तक मार्ग नहीं खुलने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का आश्वासन और जाम खुला
रात करीब 8 बजे सीओ किठौर राम प्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि उन्हें प्रशासन से सभी सहायता मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी चालक और उसके सहयोगी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम खोल दिया, जिससे आवागमन सुचारू हो सका। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। वह तीन बच्चों का पिता था। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed