फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Laborer dies after coming in contact with HT line, villagers angry

एचटी लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Fri, 01 Aug 2025 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Laborer dies after coming in contact with HT line, villagers angry
सरधना। मृतक गुड्डू का फाइल फोटो। परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना सरधना क्षेत्र के गांव गढ़ी दबथुवा में शुक्रवार सुबह मकान की छत पर कार्य कर रहे मजदूर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने विद्युत विभाग की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार ठहराते हुए कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
गांव गढ़ी दबथुवा निवासी रामभजन मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। शुक्रवार सुबह उसका बेटा गुड्डू (22) गांव के ही मोहित पुत्र महेंद्र के मकान पर निर्माण कार्य के लिए राज मिस्त्री ठेकेदार राजू के साथ गया था। मोहित के मकान के ऊपर से एचटी लाइन गुजर रही है। काम के दौरान जैसे ही गुड्डू छत पर चढ़ा तो वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। हादसे के तुरंत बाद उसे गंभीर हालत में मेरठ निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बावजूद ऊर्जा निगम द्वारा समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, जिससे यह हादसा हुआ। मृतक के पिता रामभजन ने ऊर्जा निगम के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। हादसे के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है।

सरधना। मृतक गुड्डू का फाइल फोटो। परिजन

सरधना। मृतक गुड्डू का फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed