फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   laborer died and another injured due to landslide near Delhi-Meerut Expressway

निर्माणाधीन एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा: खुदाई के दौरान भूस्खलन से एक मजदूर की दबकर मौत, एक घायल

Sun, 09 Jun 2019 06:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 09 Jun 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
laborer died and another injured due to landslide near Delhi-Meerut Expressway
मजदूर को बाहर निकालती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर निर्माणाधीन एक्सप्रेस वे पर रविवार दोपहर में खुदाई के दौरान एक मजदूर की दबकर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूर के शव को बाहर निकाला। वहीं घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


परतापुर थानाक्षेत्र में निर्माणाधीन एक्सप्रेस वे के निकट मजदूर विनायक व आकाश टेलिफोन लाइन की खुदाई कर रहे थे। इस दौरान अचानक मिट्टी की ढांग गिरने से दोनों बुरी तरह दब गए।

विज्ञापन

शोर मचने पर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों मजदूरों को बाहर निकाला, लेकिन मिट्टी में दबने से मजदूर विनायक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आकाश को तुरंत सुभारती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 

पुलिस के अनुसार मृतक एवं घायल दोनों ही मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। घायल मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed