फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Laborer crossing the highway dies after being hit by a bike

Meerut News: बाइक की टक्कर से हाईवे पार कर रहे मजदूर की मौत

Sun, 02 Nov 2025 10:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Laborer crossing the highway dies after being hit by a bike
हादसे में बाइक सवार दो युवक भी घायल,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। मटौर गांव के पास शनिवार देर रात ढाबे पर खाना खाने जा रहे दौराला की दौलतराम कॉलोनी निवासी मजदूर महादेव सिंह (38) को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान मजदूर की मौत हो गई। वहीं, हादसे में बाइक सवार दोनों युवक भी घायल हो गए।

महादेव सिंह दौराला चीनी मिल में मजदूरी करता था। शनिवार देर रात वह खाना खाने के लिए ढाबे पर जा रहा था। वह हाईवे पर पैदल जा रहा था। महादेव को हाईवे पार करने के दौरान बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महादेव गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि, दिल्ली के जनकपुरी निवासी राघव व चित्रांश भी घायल हो गए। बाइक सवार मुजफ्फरनगर में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महादेव को मोदीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात महादेव की उपचार के दौरान मौत हो गई। महादेव की मौत के बाद परिजनों में मातम पसर गया। वहीं
विज्ञापन

बाइक सवार घायलों को सीएचसी दौराला में उपचार दिलाया गया।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि अभी हादसे के मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed