फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Laborer consumed poison due to family dispute, died

Meerut News: पारिवारिक विवाद में मजदूर ने खाया जहर, मौत

Sat, 27 Jul 2024 06:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Laborer consumed poison due to family dispute, died
दौराला। मटौर गांव में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद में मजदूर दिनेश चौहान उर्फ विनय ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन-फानन में परिजन उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, दिनेश मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। दिनेश के दो बेटे हैं। शुक्रवार को परिवार में किसी बात से क्षुब्ध होकर दिनेश ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। वह आनन-फानन में उसे लेकर मेरठ स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। दिनेश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। दिनेश की मौत के बाद पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed