फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   laalkurti se bacchapark tak thele aur far hataai

लालकुर्ती से बच्चा पार्क तक ठेले, फड़ हटवाए   

Tue, 19 Dec 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 Dec 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
laalkurti se bacchapark tak thele aur far hataai
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने लगातार चौथे दिन अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। अवैध वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। बेगमपुल चौराहे से लेकर बच्चा पार्क तक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई, सीओ संजीव देशवाल, टीएसआई डीडी दीक्षित, नदीम खान ट्रैफिक पुलिस और ट्रैमो टीम के साथ बेगमपुल पर पहुंचे। बेगमपुल चौराहे से ट्रैफिक पुलिस ने अवैध तरीके से खड़े ई रिक्शा, आटो और अन्य वाहनों को हटवा दिया। लालकुर्ती में सड़क पर खड़े ठेले भी हटवाए। बाद में ट्रैफिक पुलिस ने बेगमपुल से लेकर बच्चा पार्क तक सड़क पर खड़े वाहन हटवाए। सड़क के दोनों तरफ से फड़, ठेले और दुकानों के बाहर अवैध तरीके से रखे हुए सामान को हटवाया। जीआईसी के पास ठेले लगाने वालों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि वह ठेले कहां लगाएं। इस पर एसपी ट्रैफिक ने साफ कहा कि कहीं भी लगाएं, इसका पता नहीं। लेकिन सड़क पर अवैध तरीके से ठेले या फड़ लगाई तो पुलिस कार्रवाई करेगी। एसपी ट्रैफिक ने दुकानदारों और व्यापारियों से भी अपील करते हुए कहा कि दुकानदार निर्धारित स्थान से सड़क पर समान न रखें। टीएसआई ने बताया कि पांच कारों को क्रेन से उठाकर पुलिस लाइन भेजा गया। अभियान के तहत नो ऑटो और सात ई रिक्शा सीज कर दिए। इस दौरान सड़क किनारे पर खड़े 42 वाहनों पर फोटो चालान चस्पा किए।
विज्ञापन


महिला चिल्लाई कार कहां ले जा रहे हो
शास्त्रीनगर निवासी युवक अपनी पत्नी के साथ बेगम ब्रिज रोड पर शापिंग करने गये थे। इस दौरान कार सड़क पर खड़ी कर अंदर शॉप में चले गये। ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन से कार को उठाया और पुलिस लाइन भेज दिया। इस दौरान महिला ने देखा कि क्रेन कार ले जा रही है तो महिला ने शोर मचा दिया। बाद में पुलिस ने कहा कि अब कुछ नहीं होगा कार को पुलिस लाइन से जुर्माना भरकर ही छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीआई और थानेदार नहीं पहुंचे
कार्रवाई के दौरान सदर इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल और एसओ लालकुर्ती बिरेंद्र सिंह मौके पर नहीं पहुंचे। टीआई सुनील कुमार भी नहीं आए। बाद में पता चला कि टीआई तो हाईवे पर जाम खुलवाने पहुंचे हैं। वही दोनों थानेदारों के नहीं पहुंचने पर एसपी ट्रैफिक ने कहा कि अतिक्रमण की जिम्मेदारी थाना पुलिस की भी है।


आज यहां चलेगा अभियान
टीएसआई दीनदयाल दीक्षित ने बताया कि मंगलवार को बच्चा पार्क चौराहे से ईव्ज चौराह व इंदिरा चौक तक अभियान चलाया जाएगा। सड़क पर अवैध वाहनों को हटवाने के साथ अतिक्रमण भी हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed