{"_id":"69625b8f466b6444b90358d7","slug":"kumharan-knight-riders-won-the-trophy-and-became-champions-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110995-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कुम्हारान नाइट राइडर ने कब्जाई ट्रॉफी, बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कुम्हारान नाइट राइडर ने कब्जाई ट्रॉफी, बना चैंपियन
विज्ञापन
सरधना। एसपीएल पांचवां सीजन में टॉफी के साथ विजेता टीम कुम्हारान नाइट राइडर्स। स्वयं
नवीन मंडी मैदान में चल रहे एसपीएल के फाइनल में सुल्तान वारियर्स को आठ रन से हराया
-आशु बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर में स्थित नवीन मंडी के मैदान पर चल रही एसपीएल के पांचवें सीजन में कुम्हारन नाइट राइडर ने सुल्तान वारियर्स को आठ रन हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। कुम्हारान नाइट राइडर्स ने अपनी बादशाहत कायम रखी।
शनिवार को खेले गए फाइनल मैच में कुम्हारन नाइट राइडर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 176 रन बनाए। कुम्हारान के अरुण चौधरी ने 31 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली। सुल्तान वारियर्स की ओर से गेंदबाजी में मुन्ना ने 4 ओवर में 28 रन देकर दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुल्तान वारियर्स की टीम ने जबरदस्त संघर्ष किया लेकिन वह 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन ही बना सकी। सुल्तान वारियर्स के कप्तान आदर्श ने 21 गेंदों में 35 रन बनाए। कुम्हारन नाइट राइडर की ओर से मयंक राणा ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। मुख्य अतिथि सरधना विधायक अतुल प्रधान विजेता टीम को टॉफी व 31 हजार की नकद राशि दी।
विज्ञापन
उपविजेता टीम को 21 हजार की की नकदी व टॉफी दी गई। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज आशु मलिक, और श्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार नोनीत को मिला। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आशु रहे। श्रेक्ष्ठ क्षेत्ररक्षक कासिम को चुना गया। एसपीएल चेयरमैन शाहवेज अंसारी ने सभी अतिथियों व खिलाडियाें का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सूर्यदेव त्यागी, आगा एनुद्दीन शाह, मिर्ज़ा इस्माइल, विनोद जैन, फरमान अंसारी, खालिक अहमद, पियूष त्यागी, शाहनवाज कुरैखी, ऋषभ जैन राजीव जैन, आगा अली शाह, महराज अंसारी, इमरान ठा, दीपक शर्मा, डॉक्टर इस्लाम, जिया रहमान, जावेद सईद, साजिद मालिक मौजूद रहे।