फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kumharan Knight Riders became the winner of SPL-4 season

Meerut News: एसपीएल-4 सीजन की विजेता बनी कुम्हारान नाइट राइडर्स

Thu, 21 Nov 2024 03:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Kumharan Knight Riders became the winner of SPL-4 season
सरधना। नगर के संत चार्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे एसपीएल सीजन-4 में बुधवार को फाइनल मैच सितारा क्लब व कुम्हारान नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। कुम्हारान नाइट राइडर्स ने सितारा क्लब पर 17 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बुधवार को खेले गए फाइनल मैच में कुम्हारान नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 254 रन का लक्ष्य रखा। कुम्हारान नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रजत शर्मा ने 42 गेंद में ताबड़तोड़ 117 रन की पारी खेली। हेमपुष्प शर्मा ने 35 गेंद में 53 रन का योगदान दिया। सितारा क्लब के गेंदबाज सारिक ने 4 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सितारा क्लब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 237 ही रन बना सकी। कुम्हारान नाइट राइडर्स ने सितारा क्लब पर 17 रन से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच रजत शर्मा को चुना गया। मैन ऑफ द सीरीज वर्णित छोकर को दिया गया। बेस्ट बॉलर का अवार्ड विकास पहाड़ी, बेस्ट बल्लेबाज रजत शर्मा, बेस्ट फील्डर आशु मलिक व बेस्ट विकेट कीपर दानिश को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान ने विजेता टीम के मालिक कासिम अंसारी को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार दिया। इससे पूर्व सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने टॉस कराकर मैच को शुरू कराया। मैच के मुख्य अतिथि एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित रहे। अंपायर आकिल खान व गुलफाम मलिक रहे।

इस मौके पर निजाम अंसारी, कासिम अंसारी, प्रीतीश, शाहवेज अंसारी, अनस ठाकुर, महबूब अंसारी, प्रतीक कपूर, जितेंद्र पांचाल, मिर्जा इस्माईल, इमरान ठाकुर, शहजाद सितारा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed