फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kshatriya community protests against the statement on Rana Sanga

Meerut News: राणा सांगा पर बयान के विरोध में क्षत्रिय समाज का प्रदर्शन

Wed, 26 Mar 2025 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Kshatriya community protests against the statement on Rana Sanga
सरधना। सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल द्वारा महान योद्धा राणा सांगा पर की गई अशोभनीय टिप्पणी को लेकर लोगों में रोष है। क्षत्रिय समाज के लोगों ने राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और एसडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


ज्ञापन में बताया कि विरोध का कारण रामजीलाल सुमन का राणा सांगा को लेकर दिया गया विवादित बयान है। सुमन ने शुक्रवार को राज्यसभा में गृह मंत्रालय की समीक्षा के दौरान कहा था कि बाबर को हिंदुस्तान राणा सांगा लाया था। इस बयान से क्षत्रिय समाज में गहरा आक्रोश है। प्रदर्शन के दौरान क्षत्रिय समाज ने सांसद से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित के माध्यम से राज्यसभा के सभापति को ज्ञापन भेजकर सांसद की सदस्यता समाप्त किए जाने की मांग की। अपमानजनक टिप्पणी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस टिप्पणी से देशभर के क्षत्रिय समाज के लोगों में रोष है। कहा कि इस तरह के भाषण सपा व उनके नेताओं की मानसिकता को दर्शाते हैं। चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो क्षत्रिय समाज के लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में अधिवक्ता जगपाल सोम, संजीव पंवार, आदेश सोम, शिव सोम, विवेक प्रताप, मोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed