फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Krishna Janmashtami Celebrated in Meerut Jail, Inmates Sing Bhajans; Muskaan’s Daughter Dressed as Radha Rani

मेरठ: जेल में गूंजा ‘यशोदा का नंदलाला’, जन्माष्टमी पर झूम उठे बंदी; मुस्कान की बेटी बनी राधारानी

Sat, 05 Sep 2026 05:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 05 Sep 2026 05:44 PM IST
सार

मेरठ जिला कारागार में जन्माष्टमी पर भजन-कीर्तन हुआ और बंदियों ने व्रत रखा। सौरभ राजपूत हत्याकांड की आरोपी मुस्कान की बेटी को राधारानी के रूप में सजाया गया। पुलिस लाइन में भी जन्माष्टमी पर भजन और प्रसाद वितरण हुआ।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami Celebrated in Meerut Jail, Inmates Sing Bhajans; Muskaan’s Daughter Dressed as Radha Rani
सौरभ हत्याकांड, साहिल-मुस्कान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। जेल में ‘यशोदा का नंदलाला’ समेत कई भजनों से माहौल भक्तिमय हो गया। बंदियों ने व्रत रखा और भजन संध्या में हिस्सा लिया। जेल प्रशासन की ओर से प्रसाद भी तैयार कराकर बंदियों में वितरित किया गया।

विज्ञापन

मुस्कान की बेटी बनी राधारानी
जेल में बंद सौरभ राजपूत हत्याकांड की आरोपी मुस्कान की बेटी को जन्माष्टमी पर राधारानी के रूप में सजाया गया। महिला बंदियों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जेल में बंद अन्य महिला बंदियों के बच्चों को भी राधा-कृष्ण की वेशभूषा में तैयार किया गया।

विज्ञापन


वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर बंदियों ने व्रत रखा। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें बंदियों ने ‘यशोदा का नंद लाला’ समेत कई भजनों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोड वर्ड से चल रहा गोगी गैंग: ‘बदबस जी-जेन’ बोलते ही मिलते हैं हथियार, चोरी की बाइक-कार भी जुटाता था गैंग

जेल में ही हुआ था बेटी का जन्म
मुस्कान ने 23 नवंबर 2025 को जेल में बेटी को जन्म दिया था। यह दिन उसके पति सौरभ राजपूत का जन्मदिन भी था। जन्म के बाद बच्ची को मुस्कान के साथ ही जेल में रखा गया।

बच्ची का नाम जन्म के बाद राधा रखा गया था और जेल में उसे राधा नाम से ही पुकारा जाता था। करीब एक महीने पहले मुस्कान ने उसका नाम बदलकर मन्नत रख दिया। इसके बावजूद जन्माष्टमी पर बच्ची को राधारानी के रूप में सजाया गया।

पुलिस लाइन में भी जन्माष्टमी का आयोजनमेरठ पुलिस लाइन में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी और एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने किया।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कान्हा और राधा के भजन गाए। पुलिसकर्मियों के परिवार के लोगों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आयोजन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed