फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Krishna is met not by religion but by love

Meerut News: धर्म से नहीं प्रेम से मिलते हैं कृष्ण

Thu, 19 Dec 2024 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Krishna is met not by religion but by love
मेरठ। अक्षय पैलेस गढ़ रोड पर सम्राट शाखा के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा हुई। श्री श्याम ब्रह्म दास महाराज ने कहा कि कृष्ण धर्म से नहीं प्रेम से मिलते हैं। प्रेम गोपियों ने किया। प्रेम सर्वत्र अपने प्रियतम की खोज करता है। धर्म कहता है कि यह करोगे तो ऐसा होगा। वह करोगे तो वैसा होगा। श्रीकृष्ण गीता में ही रहते हैं। अजामिल चरित्र का वर्णन किया। कथा के अंत में मातृ शक्ति के द्वारा प्रसाद सेवा दी गई।
विज्ञापन


बिना बुलाए सिर्फ सत्संग में जाएं
मेरठ। जयदेवीनगर सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा हुई। कथा वाचक अखिलेश शास्त्री ने सुंदर भजन सुनाया। कथा व्यास ने बताया कि वेद व्यास जी ने 17 पुराण के बाद 18 वां पुराण श्रीमद्भागवत पुराण लिखी। शुकदेव जी ने कथा सुनाई। सनातन संस्कृति में वृद्ध माता-पिता की सेवा घर में करनी चाहिए। वृद्धाश्रम हमारे पतन का कारण है। बिना बुलाए सिर्फ सत्संग में ही जाना चाहिए। इस दौरान अतुल, कुलदीप लेखराज, राजेश शर्मा, ओपी रतूड़ी, दिनेश डिमरी, कृष्ण मूर्ति रहे।
विज्ञापन


एक मसीहा आया रे, यीशु मेरा आया रे
मेरठ। क्रिसमस माह के तहत येसु ख्रीस्त जयंती पर संत जोसफ कैथीड्रल की ओर से ईसाई समाज के लोगों ने कैरल गीत गाए। चर्च की क्वायर ने एक मसीहा आया रे, यीशु मेरा आया रे गीत गाया। शहर की विभिन्न क्लोज डोर कॉलोनियों में भी कार्यक्रम हुए। फादर जॉन चिम्मन ने प्रार्थना कराई। उन्होंने कहा कि इस धरा पर आकर यीशु ने हमें पाप मुक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed