{"_id":"588101654f1c1be232efe2cb","slug":"krishi-vivi-ke-kulaadiati","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटा आठ साल का रिकॉर्ड, इस बार कृषि विवि में कुलाधिपति मेडल का नहीं कोई हकदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटा आठ साल का रिकॉर्ड, इस बार कृषि विवि में कुलाधिपति मेडल का नहीं कोई हकदार
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Fri, 20 Jan 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में इस बार किसी भी छात्र को कुलाधिपति मेडल नहीं मिलेगा। वजह यह कि इस बार कोई भी छात्र विवि की ओर से निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरा है। विवि का आठवां दीक्षांत समारोह 27 जनवरी को होना है। आठ सवाल की इस अवधि में यह पहला मौका है, जब कुलाधिपति मेडल नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
कृषि विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत में राज्यपाल राम नाईक छात्र-छात्राओं को डिग्री और मेडल बांटेंगे। इसके लिए विवि प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सभी मेडल हासिल करने वाले छात्र और छात्रों की सूची तैयार हो गई है। इसमें कुलाधिपति गोल्ड मेडल और बीटेक के कांस्य पदक के लिए किसी भी छात्र का नाम चयनित नहीं हो पाया है। विवि प्रशासन का कहना है कि मेडल के लिए सिर्फ डिग्री हासिल कर लेना ही काफी नहीं है। हर मेडल के लिए मानक तय हैं। इन दोनों मेडल के लिए तय मानकों को कोई भी छात्र या छात्रा पूरा नहीं कर पाया है। हाल में हुई एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इस मुद्दे को उठाया गया था। इस पर कुलाधिपति और कुलपति कांस्य पदक नहीं देने का फैसला लिया गया। बता दें कि वर्ष-2008 से कृषि विवि में दीक्षांत समारोह का आयोजन हो रहा है। इस अवधि में यह पहला मौका है, जब इन दो मेडल के लिए किसी छात्र को पात्र नहीं पाया गया। उधर, दीक्षांत समारोह का निमंत्रण राज्यपाल को देने के लिए कुलपति डॉ. गया प्रसाद राजभवन गए हैं। वह प्रमुख सचिव और अन्य स्टाफ को भी निमंत्रण देंगे। मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के कृषि विवि के कुलपति वेंकटेश्वर लू रहेंगे।
विज्ञापन
इन्हें मिलेंगे मेडल
दीक्षांत में बीएससी एग्रीकल्चर के प्रवीण को कुलपति गोल्ड, बीएससी एग्रीकल्चर के सर्वेश को सिल्वर और रवि प्रकाश को कांस्य पदक दिया जाएगा। बीएससी बायोटेक की रुचि को गोल्ड और जगन अग्रवाल को सिल्वर मेडल दिया जाएगा।
विज्ञापन
ये होने चाहिए थे मानक
कुलाधिपति मेडल के लिए छात्र का ओजीपीए (ऑल ग्रेड प्वाइंट एवरेज) आठ से अधिक होना चाहिए। साथ ही एकेडमिक स्कोर 75 फीसदी और एक्सट्रा एक्टिविटी स्कोर 25 प्रतिशत होना चाहिए।
अब तक इन्हें मिला है कुलाधिपति मेडल
नाम बैच वर्ष
अवधेश नाथ तिवारी 2003-04 2008
अस्तिवा शर्मा 2004-05 2008
आस्था गुप्ता 2005-06 2010
धर्मेद्र कुमार 2007-08 2012
रवि कुमार यादव 2009-10 2014
अतुल मिश्रा 2010-11 2015
ज्योति गहलोत 2011-12 2016