फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kits distributed to sanitation workers

Meerut News: सफाई कर्मचारियों को किट वितरित

Tue, 14 Jul 2026 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
Kits distributed to sanitation workers
लावड़ - नगर पंचायत में सफाई कर्मचारियों को वितरित की गई किट। स्रोत : संवाद
लावड़। नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा के उद्देश्य से पीपीई किट वितरण किया गया। कार्यक्रम में चेयरपर्सन पति हाजी शकील कुरैशी ने सफाई कर्मचारियों को पीपीई किट वितरित कर उन्हें सुरक्षित तरीके से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। हाजी शकील कुरैशी ने कहा कि सफाई कर्मचारी हर मौसम और विषम परिस्थितियों में नगर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नालियों, कूड़ा उठाने और सफाई कार्य के दौरान उन्हें संक्रमण एवं विभिन्न संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है। ऐसे में पीपीई किट का नियमित उपयोग उनकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में सभासद मनोज गोयल, सुशील गुप्ता, धर्मवीर जाटव, चमन, गौरव, अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed