फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kithore police recovered Rs 50 thousand by keeping a pistol in the scooter.

Meerut News: किठौर पुलिस ने स्कूटी में तमंचा रखकर 50 हजार वसूले

Fri, 29 Sep 2023 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Kithore police recovered Rs 50 thousand by keeping a pistol in the scooter.
किठौर (मेरठ)। तमंचा बरामद कर थाने लाई गई स्कूटी किठौर पुलिस ने छोड़ दी। इसकी एवज में पुलिस पर 50 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगा है। युवक ने एसएसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी एसएसपी को सौंपी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे राधना इनायतपुर निवासी फिरोज बताया कि वह प्लंबर का काम करता है। बुधवार दोपहर वह काम से लौटा और स्कूटी अपने घेर में खड़ी कर दी। रात करीब साढ़े आठ बजे थाने के तीन पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे। दरवाजा खोलते ही पुलिसकर्मियों ने फिरोज की मां से स्कूटी चोरी की बताते हुए चाबी मांगी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने स्कूटी पर तमंचा रखकर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद स्कूटी को अपने साथ ले गए। यह घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित का आरोप है कि स्कूटी छोड़ने की एवज में पुलिसकर्मियों ने एक लाख रुपये की मांग की। बाद में 50 हजार वसूल कर स्कूटी छोड़ दी। फिरोज ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ये दिखा सीसीटीवी फुटेज में
फिरोज के घर के सीसीटीवी फुटेज में पुलिसकर्मी उसकी मां से बात करते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद चाबी लेकर पुलिसकर्मी घेर में खड़ी स्कूटी की तरफ जाते हुए भी दिख रहे हैं। साथ ही फिरोज की मां व अन्य कुछ ग्रामीण भी वहां पहुंचे। इसके बाद पुलिस स्कूटी थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन



तमंचा बरामद, पुलिस ने नहीं ली रकम
सीओ किठौर पवन कुमार शर्मा का कहना है कि पुलिस ने फिरोज के परिजनों की मौजूदगी में तमंचा बरामद किया है। सीसीटीवी फुटेज में कहीं भी ऐसा नहीं दिख रहा है कि तमंचा पुलिस ने रखा है। तमंचा मिलने के बाद स्कूटी थाने लाई गई। फिरोज के परिजनों ने पुलिस को कोई पैसा नहीं दिया। उन्होंने किसे 50 हजार रुपये दिए और स्कूटी थाने से इस तरह क्यों छोड़ी गई, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed