फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kithore jawan posted in CRPF dies in Jharkhand

किठौर के सीआरपीएफ के जवान की झांरखंड में सदिंग्ध परिस्थितयो में मौत

Sat, 27 Feb 2021 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Kithore jawan posted in CRPF dies in Jharkhand
सीआरपीएफ में तैनात किठौर के जवान की झारखंड में मौत
विज्ञापन

किठौर। थाना क्षेत्र के गांव छुछाई निवासी सीआरपीएफ (158 बी) कंपनी में तैनात जवान सोमपाल (38) की झारखंड में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की सूचना परिवार को मिली तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया की सोमपाल का शव शनिवार सुबह गांव लाया जाएगा। उसके बाद अंतिम संस्कार होगा।
बड़े भाई मांगेराम ने बताया कि सोमपाल तीन फरवरी को छुट्टी पूरी करके ड्यूटी पर लौट गया था। सोमपाल 2004 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। उसी साल मेरठ के दादरी निवासी नीतू से उनका विवाह हुआ था। सोमपाल के दो बच्चे हैं। बेटा अक्षत आठवीं और बेटी आयुषी सातवीं की छात्रा है। घटना की जानकारी के बाद से पत्नी नीतू बेसुध हैं। मां रामप्यारी का भी बुरा हाल है। सोमपाल की सितंबर 2020 में बनारी पिकेट पर तैनाती हुई थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है बृहस्पतिवार को ड्यूटी के बाद सोमपाल ने वॉलीबाल भी खेला था। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात उसके कमांडिंग ऑफीसर का फोन आया। उन्होंने किसी पारिवारिक परेशानी के बारे में पूछा। इसके बाद सीओ ने बताया कि सोमपाल बृहस्पतिवार शाम को 150 किलोमीटर बाइक चलाकर आए थे। खाना खाने के बाद उन्होंने खुद को गोली मार ली। परिजनों ने बताया कि परिवार में कोई झगड़ा या विवाद नहीं चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed