{"_id":"6a4548a991c38634d70d30cd","slug":"kithaur-police-conducted-a-raid-in-mangatpuram-and-also-examined-cctv-footage-meerut-news-c-72-1-mct1010-155565-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किठौर पुलिस ने मंगतपुरम में दी दबिश, सीसीटीवी भी खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किठौर पुलिस ने मंगतपुरम में दी दबिश, सीसीटीवी भी खंगाले
विज्ञापन
- किठौर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले दो लोगों को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। किठौर पुलिस ने वाहन चोरों की गिरफ्तारी के लिए ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के मंगतपुरम में दबिश दी। यहां पर लगे सीसीटीवी भी पुलिस ने खंगाले है। 25 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज पुलिस कब्जे में लेकर किठौर थाने चली गई। काफी संख्या में पुलिसकर्मियों को देखकर अफरातफरी मच गई। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि पुलिस चोरी के संबंध में बड़ा खुलासा कर सकती है।
किठौर पुलिस ने चोरी करने वाले दो आरोपी पकड़े है। उनसे पुलिस ने पूछताछ की तो सामने आया कि वह मंगतपुरम में वाहनों का कटान करते थे। जिसके बाद स्पेयर पार्ट्स को बेचा करते थे। किठौर पुलिस की टीम बुधवार को मंगतपुरम पहुंच गई। जिसके बाद यहां रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने कई झुग्गी झोपड़ी में तलाशी लेनी शुरू कर दी। यहां पर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली। करीब पच्चीस फुटेज पुलिस अपने साथ लेकर चली गई। बताया जा रहा है कि पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि किठौर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।