फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kisi afsar ki haisiyat nahi jo vidhaayak ki naa sune

किसी अफसर की हैसियत नहीं जो विधायकों की न सुने

Mon, 21 May 2018 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
kisi afsar ki haisiyat nahi jo vidhaayak ki naa sune
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने रविवार को सर्किट हाउस में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान हुई प्रेसवार्ता में उनसे पूछा गया कि अधिकारी विधायकों की नहीं सुन रहे हैं और विभागों में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ता जा रहा है। इस पर मंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसी अफसर की इतनी हैसियत नहीं है कि वो हमारे विधायकों की बात न सुने। भ्रष्टाचारी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान कर्नाटक चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हमने प्रजातंत्र का सम्मान किया है। हमने खरीद फरोख्त नहीं की। कर्नाटक में भाजपा ने सबसे ज्यादा सीटें जीतीं, इसीलिए राज्यपाल ने भाजपा को सरकार के लिए बुलाया था। उन्होंने कहा कि पूरे देश की जनता को नरेंद्र मोदी पर विश्वास है। उप चुनाव में भाजपा की भारी मतों से जीत होगी। देश में लोकसभा का चुनाव मोदी जी के नाम पर हो रहा है। प्रदेश में किसान, मजदूरों की सर्वाधिक संख्या है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था ठीक की है। सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। ग्रामीण भारत की तरक्की होगी तो देश की तरक्की होगी। हमने कृषि में इजराइल पद्धति को अपनाया है।
विज्ञापन


जल प्रबंधन की समितियों का होगा गठन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल प्रबंधन की समितियों का गठन किया जा रहा है। रजवाहा, कुलाबा, अल्पिका समिति के चुनाव जनता के द्वारा किए जाएंगे। इसमें मतदाता वो किसान होगा जो नहरों से सिंचाई करता है। दिसंबर 2018 तक सभी जनपदों में समितियों के चुनाव हो जाएंगे। चुनाव के बाद वार बंदी तय होगी। अब उचित प्रबंधन किया जा रहा है। चुनाव बैलेट पेपर से होगा। उन्होंने कहा कि किसान कमेटी की देखरेख में नहरों की सफाई होगी। किसानों की संस्तुति के बाद ही ठेकेदारों का भुगतान होगा। बाढ़ से बचाव के लिए डीएम की अध्यक्षता में कमेटी बना दी है।  इस अवसर पर एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, विधायक जितेंद्र सतवाई, दिनेश खटीक, सुनील भराला, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, डॉ. हिमानी अग्रवाल, डॉ. राजेश कुमार, नरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्डरों पर होगी कार्रवाई
सिंचाई मंत्री दयानंद नर्सिंग होम स्थित एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के आवास पर भी पहुंचे। इनके अलावा पल्लवपुरम में सुनील भराला के आवास पर भी रुके। यहां पर उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि सिंचाई विभाग की जमीनों पर बिल्डरों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। कुछ जमीनों पर मकान बना दिए गए तो कुछ तालाब पर भी कब्जा कर लिया गया। ऐसे बिल्डरों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई होगी। भाजपा नेता अजय भराला, राजीव भारद्वाज, रविंद्र शर्मा, पार्षद विक्रांत ढाका, मनोज शर्मा, डॉ. विजय शर्मा, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed