{"_id":"604686de8ebc3e592368f553","slug":"kishoree-se-dushkarm-ke-aaropee-ne-pulis-se-pistal-chheenakar-kee-phaayaring-kithor-news-mrt529028830","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस से पिस्टल छीनकर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस से पिस्टल छीनकर की फायरिंग
विज्ञापन

- जवाबी कार्रवाई में आरोपी को पैर में लगी गोली
- खरखौदा क्षेत्र में शौच के लिए गई किशोरी को ले गया था आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से दुष्कर्म के बाद पकड़े गए आरोपी ने पुलिस की पिस्टल छीनकर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम अनुसूचित जाति की किशोरी घर के पास में ही शौच के लिए गई। वहां पहले से गांव का युवक बैठा था। वह उसे खींचकर जंगल की ओर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बदहवाश हालत में घर आने पर किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी।
परिजन बाद में किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस उसे मेडिकल के लिए सीएचसी ले जाने लगी तो रास्ते में उसने पुलिस से सरकारी पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया। उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया है। सीओ किठौर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना शाम की है। इस मामले में पीड़ित परिवार की ओर से दी तहरीर के बाद आरोपी राजकुमार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। आरोपी ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया था। इसलिए पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।