{"_id":"6a5b891ba3914120280735e4","slug":"kisan-mazdoor-utthan-morcha-submits-memorandum-of-demands-stages-protest-to-express-displeasure-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112931-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किसान मजदूर उत्थान मोर्चा ने सौंपा मांग पत्र, धरना देकर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किसान मजदूर उत्थान मोर्चा ने सौंपा मांग पत्र, धरना देकर जताई नाराजगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। किसान मजदूर उत्थान मोर्चा ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना देकर तहसील दिवस अधिकारी को क्षेत्र में फसलों की बीमारी, आवारा पशुओं के आतंक, बकाया गन्ना भुगतान के ब्याज और टूटे नाले से बर्बाद हुई फसलों के संबंध में ज्ञापन दिया।
तहसील परिसर में सांकेतिक धरना दिया। बाद में एडीएम एफ को ज्ञापन दिया। जिसमें अवगत कराया कि मवाना शुगर मिल व गन्ना समिति क्षेत्र में इस समय गन्ने की फसल में गंभीर बीमारी लगी हुई है। उन्होंने मांग की कि किसानों को छूट पर दवाइयां उपलब्ध कराकर फसल को रोगमुक्त किया जाए। उन्होंने आवारा पशुओं की समस्या पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बार-बार झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं, जबकि आवारा पशुओं के हमले से किसान त्रस्त हैं। किसानों ने साधन सेवा समिति (कोऑपरेटिव सोसायटी) में जमा अपने हिस्से पर भी ब्याज देने की मांग उठाई।
इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार वर्ष 2011-12 से 2023-24 तक के विलंबित गन्ना भुगतान पर ब्याज दिए जाने की पुरजोर मांग की गई। गांव जयसिंहपुर रोड पर गुजर रहे नाले की एक पटरी टूटने के कारण पानी खेतों में भर गया है, जिससे फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। धरना व ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से राजबीर नागर, सुरेन्द्र सिंह चौधरी, कटरा सिंह, कालूराम, कर्मवीर सिंह, अनेश, विनोद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।