फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kisan Mazdoor Sangthan's protest at the sugar mill

Meerut News: किसान मजदूर संगठन का चीनी मिल पर प्रदर्शन

Sat, 11 Oct 2025 09:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 11 Oct 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
Kisan Mazdoor Sangthan's protest at the sugar mill
नंगलामल चीनी मिल पर धरना प्रदर्शनन्करते किसान मजदूर संगठनन्के पदा​धिकारी व किसान। स्त्रोत:- संव
जल्द गन्ना भुगतान सहित कई मांगे उठाई, मिल अधिकारियों के साथ वार्ता हुई विफल
विज्ञापन

मुंडाली। किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नंगलामल चीनी मिल पर विभिन्न मांगो को लेकर किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। इसे लेकर किसानों की नंगलामल मिल के अधिकारियों से हुई वार्ता विफल रही।



शनिवार को नंगलामल चीनी मिल पर किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष अंशुल तोमर के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों और किसानों ने धरना दिया। किसानों ने क्षेत्रीय बच्चों की अप्रेटिंस मिल में ही कराने की मांग की। पचपन और पैंतालीस क्विंटल के गन्ना यार्ड को अलग अलग करने की मांग की। मिल के आसपास स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग उठाई। किसानों के गन्ने का भुगतान जल्द कराने की मांग की। मिल में मजदूरों को स्थायी करने के साथ ही परिषद का कार्यालय भी नंगलामल मिल में होना चाहिए। नंगलामल मिल के अधिकारी गन्ना प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता की लेकिन यह वार्ता विफल हो गई। इस दौरान धरना प्रदर्शन में अंशुल तोमर, विजय राघव, राहुल कुशवाहा, श्याम सिंह चौहान, मदन पाल, सुदंर फौजी, अजय सिसौली, अनिल खेडकी, ब्रजपाल भगवानपुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed