फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kisan mahapanchayat ki taiyari

प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर तैयारी तेज

Sat, 13 Feb 2021 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
kisan mahapanchayat ki taiyari
प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर तैयारी तेज
विज्ञापन

मेरठ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सरधना विधानसभा के कैली गांव में 15 फरवरी को होने वाली किसान महापंचायत के लिए तैयारी तेज कर दी गई है। गांव स्तर पर कमेटियां बनाई जा रही हैं। किसानों से संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में जुटने का आह्वान किया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर किसान महापंचायत की तैयारी पर मंथन किया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू द्वारा दिए गए निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को बताने के लिए अधिक से अधिक किसानों को जोड़ना होगा। वहीं, प्रियंका गांधी की महापंचायत में किसानों की भागीदारी को दिखाना होगा। उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट कार्य करें।
विज्ञापन

प्रवक्ता हरीकिशन आंबेडकर ने बताया कि नुक्कड़ बैठक कर गांव स्तर पर कमेटियां गठित की जा रही हैं। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस मानव अधिकार विभाग के मंडल अध्यक्ष आशा राम ने की। संचालन जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह ने किया। बैठक में नवनीत नागर, सेवादल अध्यक्ष विनोद सोनकर, नसीम राजपूत, राम सिंह, विमल सैनी, मीना सैफी, सायरा खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed