{"_id":"6134f34e8ebc3e147253209c","slug":"kisan-mahapanchayat-jayant-choudhary-said-that-will-accept-flower-garland-only-after-change-of-government-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापंचायत: जयंत चौधरी बोले- सरकार बदलने तक नहीं पहनूंगा फूल माला, किसानों पर पुष्पवर्षा करने की नहीं मिली थी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापंचायत: जयंत चौधरी बोले- सरकार बदलने तक नहीं पहनूंगा फूल माला, किसानों पर पुष्पवर्षा करने की नहीं मिली थी अनुमति
Sun, 05 Sep 2021 10:12 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:12 PM IST
सार
महापंचायत में किसानों पर पुष्पवर्षा करने की अनुमति नहीं देने पर जयंत चौधरी ने एक बड़ा बयान दिया है। जयंत ने कहा कि जब तक प्रदेश में सरकार परिवर्तन नहीं होगा, तब तक वे फूल माला स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
जयंत चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि उन्हें किसानों पर पुष्प वर्षा करने से रोका गया है। अब प्रदेश में सत्ता परिवर्तन तक वह भी फूल माला नहीं पहनेंगे। जिस सरकार के राज में किसानों पर पुष्पवर्षा नहीं हो सकती, वह ऐसी सरकार में फूल माला स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
#MuzaffarnagarPanchayat में हेलीकॉप्टर से पुष्प बरसाकर किसानों के प्रति आदर भाव व्यक्त करना चाहता था।
विज्ञापन
जब तक ऐसी सरकार को बदल नहीं लेते जिसके राज में किसानों पर पुष्प वर्षा नहीं हो सकती, मैं भी फूल माला स्वीकार नहीं कर सकूँगा! 🙏🏽 #RLD_किसान_के_साथविज्ञापन विज्ञापन
Watch: https://t.co/mArn8VsDav — Jayant Chaudhary (@jayantrld) September 5, 2021
पुष्प वर्षा की अनुमति नहीं देने की निंदा
सहारनपुर में राष्ट्रीय लोकदल की लोक संकल्प समिति के सदस्य चौधरी नीरपाल सिंह ने मुजफ्फरनगर महापंचायत में पहुंचे किसानों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की अनुमति नहीं दिए जाने की निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसा करके सरकार ने किसान विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है।
प्रेस को जारी एक बयान में चौधरी नीरपाल सिंह ने महापंचायत में किसानों की ऐतिहासिक उपस्थिति के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने किसानों के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करने की अनुमति सरकार से मांगी थी। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी ने घोषणा की है कि जब तक सरकार को उखाड़ नहीं फेंकेंगे तब तक वह पुष्प माला स्वीकार नहीं करेंगे।