फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kisan Divas: RLD Vice President Jayant Chaudhary reaches Baghpat, administration alert

किसान दिवस पर बागपत पहुंचे जयंत चौधरी, धरने को लेकर प्रशासन की टिकी निगाहें

Wed, 23 Dec 2020 12:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 23 Dec 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
Kisan Divas: RLD Vice President Jayant Chaudhary reaches Baghpat, administration alert
jayant chaudhary - फोटो : अमर उजाला

किसान दिवस पर आज रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी बागपत जनपद पहुंचे। उनके मौजूदगी को लेकर जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। वहीं दिल्ली पुलिस द्वारा किसान घाट पर श्रद्धांजलि सभा को अनुमति नहीं दिए जाने के बावजूद जयंत चौधरी ने किसान घाट पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह जिले के फखरपुर में होने वाली शोक सभा में शामिल हुए। इसके बाद छपरौली में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन


जयंत चौधरी बड़ौत में चल रहे किसानों के धरने में भी शामिल हो सकते हैं। इसे लेकर मंगलवार को दिनभर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी जानकारी जुटाते रहे। रालोद नेताओं की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: फौजियों को हनी ट्रैप में फंसाने वाली कॉलगर्ल और उसके साथियों का भंडाफोड़, इन्हें बनाते थे निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन

Kisan Divas: RLD Vice President Jayant Chaudhary reaches Baghpat, administration alert
फखरपुर में शोक सभा में शामिल जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

किसान दिवस पर सोनीपत स्टैंड स्थित रालोद कार्यालय पर हवन भी किया जाएगा। जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने बताया कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी शामिल हुए।

बता दें कि किसान दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के समाधि स्थल किसान घाट पर जाने में श्रद्धांजलि सभा करने की इजाजत राष्ट्रीय लोकदल को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी थी। पुलिस ने कोरोनावायरस का हवाला देते हुए इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया था। हालांकि पार्टी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि वह बुधवार को किसान घाट जरूर जाएंगे।

वहीं इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पार्टी सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह ने कहा कि किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की 118वीं जयंती पर मोदी सरकार द्वारा किसान घाट जाने की अनुमति न देना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कोरोना के नाम पर मोदी सरकार तानाशाही पर उतारू है और देश के लाखों किसानों की भावनाओं से चल कर रही है।

उधर, कृषि कानूनों के विधोध में काठा गांव की सहकारी समिति में चल रहे किसानों का अनिश्चितकालीन धरने तीसरे दिन भी जारी रहा। नसीरपुर में ठाकुर समाज के चौधरी एवं भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि अन्नदाता की मेहनत की कमाई से देश चलता है। कृषि कानून अगर किसानों को स्वीकार नहीं है तो सरकार को इसे वापस लेने में हिचक क्यों हो रही है। काठा गांव से किसान पीछे नहीं हटेंगे।

भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नु मलिक ने कहा कि किसान की ताकत से सरकार घबरा गई है। जाट महासभा की प्रतिनिधि डॉ. शालिनी राकेश ने कहा कि महिला शक्ति भी किसानों के साथ धरने पर उतरने से पीछे नहीं हटेगी। एडीएम अमित कुमार सिंह और एएसपी मनीष मिश्रा मंगलवार को किसानों के बीच पहुंचे और उन्हें मनाने का प्रयास किया। किसान नहीं माने और काठा में धरना जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed