फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kisan Diamond Marathon: Deepak and Anita were the winners

Meerut News: किसना डायमंड मैराथन दीपक और अनीता रहे विजेता

Sun, 28 Dec 2025 07:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
Kisan Diamond Marathon: Deepak and Anita were the winners
मेरठ। भारत सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन (क्लीन इंडिया मिशन) को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हरे कृष्णा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज द्वारा किसना डायमंड मैराथन रन फॉर स्वच्छ भारत का आयोजन रविवार को किया गया। शहर में लगभग 300 से अधिक प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया। मैराथन की शुरुआत गंगासागर से हुई जो डिफेंस एंक्लेव होते हुए गंगासागर पर समाप्त हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने 5 किलोमीटर का निर्धारित मार्ग तय किया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में दीपक कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सागर दूसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में अनीता रानी ने प्रथम स्थान हासिल किया और किरण सिंह चौहान द्वितीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को हरे किसना ग्रुप द्वारा सम्मानित किया। प्रतियोगिता का आयोजन अर्का ज्वेल्स के(आकाश गंगा समूह) निदेशक घनश्याम मित्तल, अर्जुन मित्तल के नेतृत्व में किया गया। संवाद
विज्ञापन


विद्या नॉलेज पार्क चार विकेट से जीता
मेरठ। विद्या नॉलेज पार्क के क्रिकेट मैदान पर रविवार को विद्या क्रिकेट एकेडमी और स्टार किंग के बीच अंडर-14 का क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें स्टार किंग को विद्या नॉलेज पार्क ने स्टार किंग को चार विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार किंग 10 विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्या क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। अपनी टीम के लिए देव सैनी ने 54,अर्नव ने 21 रन बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्लेयर ऑफ द मैच देव सैनी (विद्या नॉलेज पार्क) को चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed