फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kiln operator alleges harassment, demands security

Meerut News: भट्ठा संचालक ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, सुरक्षा की मांग

Wed, 18 Mar 2026 07:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Kiln operator alleges harassment, demands security
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। क्षेत्र के गांव दौलतपुर में संचालित एक ईंट भट्ठे के संचालक ने एक व्यक्ति पर उत्पीड़न, धमकी और अवैध कब्जे की कोशिश का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है।
पीड़ित अमित पुत्र फूल सिंह निवासी रार्धना ने बताया कि उसने किराये की जमीन पर करीब 50 लाख रुपये का निवेश कर भट्ठा स्थापित किया है। आरोप है कि एक व्यक्ति अपने साथियों के साथ बार-बार भट्ठे पर पहुंचता है और गाली-गलौज करते हुए मजदूरों को भगा देता है। साथ ही भट्ठा बंद न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जाती है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति ने भट्ठे से संबंधित जमीन को लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिए और संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। इससे भट्ठे का संचालन प्रभावित हो रहा है और आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।
विज्ञापन

भट्ठा संचालक का कहना है कि उसने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि कार्रवाई न होने से आरोपी लगातार उत्पीड़न कर रहा है। पीड़ित ने जिलाधिकारी को दिए शिकायत पत्र में अपने और परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने, भट्ठे पर शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed