फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Killed the young man, surprised to see dead body

युवक की ईंटों से कुचलकर हत्या, शव को देख उड़े लोगों के होश

Fri, 19 Jan 2018 07:13 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 19 Jan 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
Killed the young man, surprised to see dead body
युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पटेल मंडप की छत पर एक युवक की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी गई। युवक के परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या होना बताकर तीन लोगों के खिलाफ थाना नौचंदी पर नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लोहियानगर खरखौदा निवासी टोनी सैनी (40) पुत्र बाबूराम सैनी ठेके पर पुताई करता था। वह फिलहाल फूलबाग कॉलोनी में एक घर में पुताई कर रहा था। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे एक युवक ने पटेल मंडप की छत पर खून से लथपथ शव देखकर शोर मचा दिया। जिसके बाद वहां भीड़ लग गई। 
विज्ञापन


पढ़ें : गौतम हत्याकांड: 2 साल बाद खुला कत्ल का रहस्य, दर्दनाक तरीके से की थी हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर नौचंदी थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के अनुसार युवक का चेहरा ईंटों से कुचला हुआ था। एक युवक ने शव की पहचान की तो टोनी के परिजनों को इस बारे में बताया गया। टोनी के भाई बबलू ने योगेंद्र उर्फ कालिया, महेश व वेदपाल निवासी लोहियानगर पर हत्या करने का अंदेशा जताकर तहरीर दी।  

हत्या के पीछे क्या है राज
पटेल मंडप की छत पर शव मिलने पर कई सवाल उठ रहे है। टोनी के साथ आरोपी छत पर पहले से मौजूद थे या फिर हत्या कर शव फेंका गया। चर्चा है कि कहीं जुआरियों ने तो हत्या नहीं की। टोनी के भाई बबलू के अनुसार टोनी अविवाहित था। उसका कोई ठिकाना नहीं था। काम किया और कही पर सो गया। अपने घर पर भी वह काफी दिनों से नहीं गया था। सीओ सिविल लाइन चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि नामजद तीनों युवकों से पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। पीड़ित परिवार का कहना है कि मकान को लेकर नामजद लोगों से कोर्ट में विवाद चल रहा था। जिसमें 22 जनवरी की तारीख लगी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाल रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed